PM मोदी की मां को श्रद्धांजलि देने उमड़ा पूरा बॉलीवुड, 100 साल की उम्र में हुआ देहांत
पीएम मोदी की मां हीराबा का देहांत हो गया है। ये खबर सामने आने के बाद से ही सितारे मोदी का मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Updated : December 30, 2022 10:15 AM ISTपीएम मोदी की मां हीराबा का देहांत हो गया है। ये खबर सामने आने के बाद से ही सितारे मोदी का मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का निधन हो गया है। हीराबा 100 साल की थीं। मंगलवार को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद हीराबा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हीराबा मोदी ने शुक्रवार सुबह 3:30 बजे अंतिम सांस ली। यूएन मेहता अस्पताल में हीराबा का इलाज चल रहा था। आज सुबह 9:26 हीराबा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम यात्रा के दौरान मोदी अपनी मां को कंधे पर लेकर चलते दिखे। पूरा समय मोदी अपनी मां के पार्थिव शरीर के पास ही बैठे रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी मां के पार्थिव शरीर को मुखाग्नी दी।
खुद मोदी ने ट्वीट के जरिए अपनी मां के देहांत की खबर देशवासियों की दी। ये खबर सामने आते ही देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। नेता अभिनेता लगातार प्रधानमंत्री मोदी की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बॉलीवुड के कई सितारे हीराबा की देहांत पर शोक जाहिर कर चुके हैं। हीराबा की एक तस्वीर शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, ईश्वर प्रधानमंत्रीजी को इस कठिन समय में धैर्य और शांति दे।
शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। pic.twitter.com/yE5xwRogJi
— Narendra Modi (@narendramodi) December 30, 2022
हीराबा को श्रद्धांजलि देते हुए अनुपम खेर ने लिखा, 'आदरणीय प्रधानमंत्री जी आपकी माताश्री हीराबा जी के निधन का सुनकर मन दुखी भी हुआ और व्याकुल भी। आपका उनके प्रति प्यार और आदर जग जाहिर है। उनका स्थान आपके जीवन में कोई नहीं भर पाएगा। आप भारत मां के सपूत हो। देश की हर मां का आशीर्वाद आपके ऊपर है। मेरी मां का भी।'
My deepest condolences to Shri @narendramodi on the sad demise of his beloved ‘maa’.
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) December 30, 2022
भारत माँ के सपूत की माँ का कर्मयोगी जीवन हम सबको प्रेरणा देता रहेगा। शतक शतक नमन।
ओम् शांति। pic.twitter.com/bNPWpI9d2P
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।
— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) December 30, 2022
ॐ शान्ति।🙏 https://t.co/p6A1G4RvhS
माँ को खोने से बड़ा दुख कोई नहीं. भगवान आपको इस दुख को सहने की शक्ति दे @narendramodi जी. ॐ शांति 🙏
— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 30, 2022
आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी! आपकी माताश्री #हीराबा जी के निधन का सुनकर मन दुखी भी हुआ और व्याकुल भी।आपका उनके प्रति प्यार और आदर जग ज़ाहिर है।उनका स्थान आपके जीवन में कोई नहीं भर पाएगा! पर आप भारत माँ के सपूत हो! देश की हर माँ का आशिर्वाद आपके ऊपर है।मेरी माँ का भी!🙏🕉 pic.twitter.com/L9uPvMWjM2
— Anupam Kher (@AnupamPKher) December 30, 2022
स्वरा भास्कर ने लिखा, 'मोदी जी की मां का निधन पर मैं शोक जाहिर करती हूं। भगवान उनको ये दुख संभालने की शक्ति दे।' मधुर भंडारकर ने लिखा, 'ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।' अक्षय कुमार ने भी मोदी की मां को श्रद्धांजलि दी है। अक्षय कुमार ने लिखा, 'मां को खोने से बड़ा दुख कोई नहीं। भगवान आपको इस दुख को सहने की शक्ति दे मोदी जी... ॐ शांति...।'