सिंगर दलेर मेहंदी को 2 साल की सजा, 18 साल पुराने मानव तस्करी मामले में पाए गये दोषी
दलेर मेहंदी को आज पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला 2003 के मानव तस्करी का है। पंजाब के पटियाला की एक अदालत ने मानव तस्करी मामले में सिंगर को 2 की सजा सुनाई जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
Updated : July 14, 2022 05:57 PM ISTदलेर मेहंदी को आज पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला 2003 के मानव तस्करी का है। पंजाब के पटियाला की एक अदालत ने मानव तस्करी मामले में सिंगर को 2 की सजा सुनाई जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
![सिंगर दलेर मेहंदी को 2 साल की सजा, 18 साल पुराने मानव तस्करी मामले में पाए गये दोषी](https://imagesv2.desimartini.com/images/202207/daler-mehndi-1657801622.jpeg?width=800&quality=50&impolicy=dm-20210112)
सिंगर दलेर मेहंदी को आज पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला 2003 के मानव तस्करी का है। पंजाब के पटियाला की एक अदालत ने मानव तस्करी मामले में सिंगर को 2 की सजा सुनाई जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इसी मामले में एक अदालत ने 2018 में उन्हें 2 साल की सजा सुनाई थी। लेकिन बाद में सिंगर को जमानत पर छोड़ दिया गया था। अब पिछली अदालत का फैसला जारी रखते हुए सिंगर को 2 साल की जेल हुई है।
Patiala, Punjab | Singer Daler Mehndi sentenced to two years of imprisonment in a human trafficking case of 2003. He has been taken into custody (by police). His application for release on probation also dismissed by court: Advocate Gurmeet Singh, Complainant's lawyer pic.twitter.com/bHOwcsHAD4
— ANI (@ANI) July 14, 2022
मामला 2003 में पहली बार सामने आया था। सिंगर दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर सिंह पर लोगों को गैर कानूनी तरीके से विदेश भेजने का आरोप लगा था। ऐसा करने पर उन्हें अच्छी रकम दी जाती थी। खबरों के मुताबिक सिंगर ने 1998 और 1999 में सिंगर ने करीब 10 लोगों को गैर कानूनी रूप से सेन फ्रांसिस्को और न्यू जर्सी भेजा था। इस मामले जब केस दर्ज हुआ तो सिंगर और उनके भाई के खिलाफ 35 और शिकायतें सामने आई। कोर्ट ने इस मामले में सिंगर को दोषी मानते हुए 2 साल की सजा सुनाई। सजा सुनाने के तुरंत बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। इसके बाद उन्हें 2 साल जेल में गुजारने होंगे।
Patiala, Punjab | Daler Mehndi and his brother Shamsher Mehndi took Rs 13 lakh from me to send me to Canada. Neither did they send me abroad, nor did they return my money. At that time they used to do this work of sending people abroad: Bakshish Singh, Complainant
— Hindustan Times (@htTweets) July 14, 2022
(ANI) pic.twitter.com/sV0L1Y1v6m
बता दें, सिंगर ने पंजाब और हिंदी फिल्मों में कई बेहतरीन गाने गाये। इन गानों को आज भी शादी, पार्टी क्लब में बजाया जाता है। लेकिन मानव तस्करी मामले में दोषी पाए जाने के बाद सिंगर की साख भी थोड़ी कम हो गई है।