रणबीर कपूर की पहली बार बेटी को गोद लेते वक्त हो गई थी ये हालत, देखकर आलिया भट्ट भी हुईं इमोशल
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर 6 नवंबर को एक बेटी का जन्म हुआ था। लेकिन अब ये चीज सामने आई है कि जब एक्टर ने पहली बार अपनी बेटी को गोद लिया था उस वक्त उनका कैसा रिएक्शन था।
Updated : November 08, 2022 06:00 PM ISTरणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर 6 नवंबर को एक बेटी का जन्म हुआ था। लेकिन अब ये चीज सामने आई है कि जब एक्टर ने पहली बार अपनी बेटी को गोद लिया था उस वक्त उनका कैसा रिएक्शन था।
Ranbir Kapoor Brahmastra
6 नवंबर के दिन कपूर खानदार में एक लक्ष्मी ने जन्म लिया था। आलिया भट्ट ने एक बेबी गर्ल को जन्म देकर कपूर खानदान की खुशियों में चार-चांद लगा दिया। 6 नवंबर के दिन आलिया औऱ रणबीर कपूर की बेटी ने जन्म लिया था। पिता और मां बनने के बाद किसी भी कपल की जिदंगी में बड़ा बदलाव आता है। ऐसा ही कुछ अनुभव रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी लेते हुए दिखाई दिए। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की माता-पिता बनने के बाद खुश का ठिकाना नहीं रहा है।
वैसे रणबीर कपूर ने जब पहली बार अपनी बेटी को गोद लिया तो वो काफी इमोशल हो गए थे। बेटी की पहली झलक देखकर एक्टर काफी इमोशनल हो गई थी। ऐसी जानकारी सामने आई है अपनी बेटी को एक्टर रणबीर कपूर ने जब पकड़ा तो वो खुशी से वो रो पड़े थे। ये पल दोनों के लिए काफी ज्यादा शानदार रहा था। उन्होंने कभी भी इस तरह से अपनी फिलिंग्स महसूस नहीं की थी। लेकिन अपनी बेटी को देखकर वो अपनी एक्साइटमेंट बिल्कुल भी नहीं रोक पाए और उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे। जब उन्होंने अपनी बेटी को गोद लिया तो उस वक्त उन्होंने अपने आंसूओं को पोंछ था। रणबीर कपूर को इस तरह से इमोशल होता देख हर कोई इमोशल हो गया था।
बेटी को जन्म देने के तुरंत बाद एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने फैंस के बीच एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने शेर के एक परिवार की तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में शेर और शेरनी शावक के साथ दिखाई देते हैं। उस तस्वीर पर लिखा हुआ था, 'हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज। हमारा बेबी आ गया है। वह बिल्कुल एक जादुई गुड़िया जैसी लगती है। अभिभावक बनने की खुशी महसूस हो रही है।' आलिया भट्ट के इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स रिएक्ट करते हुए दिखाई दिए। मौनी रॉय, श्वेता बच्चन, सोनम कपूर और करीना कपूर के साथ-साथ कई सेलेब्स इस पोस्ट पर कमेंट्स कर रहे थे।