ब्रह्मास्त्र के लगातार प्रमोशन से रणबीर कपूर को हो गई ये हेल्थ प्रोब्लम, आलिया अभी भी फिट!
पिछले कुछ दिनों से रणबीर कपूर को ब्रह्मास्त्र का ज्यादा प्रमोशन करना भारी पड़ रहा है। वो जब दिल्ली से मुंबई लौटे तो उन्हें पीठ दर्द की शिकायत हो गई।
Updated : September 08, 2022 06:46 AM ISTपिछले कुछ दिनों से रणबीर कपूर को ब्रह्मास्त्र का ज्यादा प्रमोशन करना भारी पड़ रहा है। वो जब दिल्ली से मुंबई लौटे तो उन्हें पीठ दर्द की शिकायत हो गई।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में जुटे हैं। दोनों ने मुंबई से लेकर दिल्ली और मध्य प्रदेश तक जबरदस्त प्रमोशन किया है। फिल्म बस 9 सितंबर को रिलीज होने ही वाली है कि इससे पहले रणबीर और आलिया फिल्म को हिट बनाने में पूरी जान झोंक देना चाहते हैं। कुछ दिनों पहले ही रणबीर और आलिया को फिल्म की प्रमोशन के लिए देर रात काम करते देखा गया था। दोनों एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो से बाहर निकले थे। रणबीर काफी थके नजर आ रहे थे।
हालांकि ज्यादा प्रमोशन अब रणबीर की हेल्थ पर असर डाल रहा है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पिछले कुछ दिनों में लगातार प्रमोशन किया है। मुंबई के बाद दोनों उज्जैन गए थे और उसके बाद दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। लेकिन जब दोनों दिल्ली से मुंबई लौटे तो पैपराजी ने उन्हें रुककर पोज देने के लिए कहे लेकिन रणबीर ने ये बोलकर मना कर दिया कि उनकी पीठ में दर्द है। और वो सीधे चलते हुए अपनी कार में जा बैठते हैं। पैपराजी ने भी रणबीर की हालत को देखते हुए उनसे पोज देने की ज्यादा जिद्द नहीं की।
प्रमोशन के दौरान उज्जैन में हुआ था बवाल
रणबीर और आलिया जब उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे थे तब उन्हें विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा था। बजरंग दल के कुछ सदस्यों ने रणबीर और आलिया के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि रणबीर ने भावनाएं आहत की हैं। उनका रीफ्रेंस उस बयान से था जब रणबीर ने बीफ पसंद होने की बात की थी। और एक रिपोर्ट में ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर के मंदिर में चप्पल पहनकर जाने की बात सामने आई थी। हालांकि बवाल ज्यादा बढ़ते देख रणबीर और आलिया बिना दर्शन के ही वापस आ गए।