रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण हाथों में हाथ डाले आए नजर, जानिए क्यों लोगों ने कर दिया उन्हें ट्रोल
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाल ही में छुट्टियां मनाकर वापस लौटे थे। उसी से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसको लेकर उन्हें बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया गया।
Updated : January 16, 2022 01:04 PM ISTरणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाल ही में छुट्टियां मनाकर वापस लौटे थे। उसी से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसको लेकर उन्हें बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया गया।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल कहे जाते हैं। ये कपल लोगों के बीच इतने फेमस हैं कि इन्हें सभी दीपवीर के नाम से भी जानते हैं। शनिवार के दिन दोनों छुट्टियां मनाकर वापस लौटे थे। दोनों को साथ में एयरपोर्ट पर देखा गया था। दोनों ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना हुआ था। इससे जुड़ा एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में जहां दीपिका लो कट टॉप में नजर आईं। वहीं, रणवीर हमेशा की तरह कैजुअल लुक में दिखाई दिए। दोनों काला चश्मा लगाए नजर आएं। उनका ये वीडियो स्टार फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिस पर कई सारे लाइक्स आ चुके हैं।
ये वीडियो सामने आते ही जहां कुछ लोग दीपवीर की तारीफ करते हुए नजर आएं। तो कुछ लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल करते हुए दिखाई दिए हैं। लोगों ने दोनों को ट्रोल करते हुए कमेंट में लिखा- फ्लॉप फिल्म करने के बाद चल साइड हट। यदि फिल्म हिट होती तो वहीं रुककर फोटो खिंचवाते। दूसरे कमेंट में ये लिखा हुआ था कि फिल्म फ्लॉप होने के बाद रवैया सुपर चेंज। इसके अलावा एक कमेंट में लिखा गया- मेरी आंखों पर मुझे विश्वास नहीं हो रहा है इस इंसान ने आज कैसे कपड़े पहन लिए हैं।
इन नई फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर सिंह
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कबीर खान की फिल्म 83 में दिखाई दिए थे। फिल्म में एक्टर रणवीर सिंह ने कपिल देव का किरदार निभाया था। वहीं, दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में नजर आईं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी 2018 में हुई थी। कपल ने पिछले साल नवंबर के महीने में अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाई थी। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों में जयेशभाई जोरदार, सर्कस और रॉकी और रानी की प्रेमी कहानी शामिल हैं।