प्रोपर्टीज बेचकर भी पैसा छाप रहे हैं रणवीर सिंह, दो फ्लैट्स कर डाले सेल
रणवीर सिंह ने बेच डाली अपनी गोरेगांव की दो प्रोपर्टी, इतने करोड़ का हुआ मुनाफा
Updated : November 13, 2023 07:08 PM ISTरणवीर सिंह ने बेच डाली अपनी गोरेगांव की दो प्रोपर्टी, इतने करोड़ का हुआ मुनाफा
रणवीर सिंह बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। अकसर वो अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं लेकिन अब वो अपनी प्रोपर्टीज को लेकर सुर्खियों मे हैं। वैसे तो एक्टर्स प्रोपर्टी खरीदते नजर आते हैं लेकिन इस बार रणवीर सिंह के प्रोपर्टी बेचने की खबर आई है। पता चला है कि रणवीर सिंह ने अपने दो फ्लैट्स 15.25 करोड़ रुपये में बेचे हैं।
ये फ्लैट्स मुंबई में ओबरॉय मॉल के पास हैं। IndexTap.com के मुताबिक रणवीर के दोनों फ्लैट्स का एरिया 1324 स्क्वायर फीट है और इन दोनों घरों के साथ 6 पार्किंग्स मिली हैं। रणवीर सिंह ने साल 2014 में ये दोनों फ्लैट्स 4.64 करोड़ रुपये प्रति फ्लैट की कीमत से खरीदे थे। इस पर उन्होंने प्रति फ्लैट 45.75 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी भी चुकाई थी। ये घर उसी हाउसिंग कॉम्प्लैक्स के व्यक्ति ने खरीदे हैं जहां पर ये दोनों फ्लैट्स मौजूद हैं।
रणवीर सिंह अपने अभी तक के सबसे महंगे फ्लैट्स के लिए भी जाने जाते हैं। साल 2022 में उन्होंने बांद्रा वेस्ट में 119 करोड़ रुपये का Quadruplex अपार्टमेंट खरीदा था। ये उन्होंने अपनी कंपनी Oh Five Oh Media Works LLP के नाम पर खरीदा था और इसमें रणवीर के पिता जगजीत सुंदर सिंह की भी हिस्सेदारी है क्योंकि वो और रणवीर दोनों ही इस कंपनी के डायरेक्टर हैं।
वहीं एक्टर के वर्कफ्रंट की बात तो रणवीर सिंह इस साल फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट लीड रोल मे थीं और फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब एक्टर फिल्म रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगे। इन दिनों फिल्म की शूटिंग जोरो पर है। फिल्म में उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। जबकि अजय देवगन और करीना कपूर फिल्म में लीड रोल मे हैं।