रेमो डिसूजा के साले जैसन वाटकिंस का निधन, घर में मिला मृत शरीर
उन्होंने अपने भाई के साथ दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है -'क्यों आपने ऐसा क्यों किया मेरे साथ। मैं इसके लिए आपको कभी माफ़ नहीं करूंगी।'
Updated : January 20, 2022 05:43 PM ISTउन्होंने अपने भाई के साथ दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है -'क्यों आपने ऐसा क्यों किया मेरे साथ। मैं इसके लिए आपको कभी माफ़ नहीं करूंगी।'
बॉलीवुड कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के फैंस के लिए दुखद खबर सामने आई है। रेमो के साले जैसन वाटकिंस का निधन हो गया है। जैसन अपने मिल्लत नगर स्थित घर पर मृत पाए गए। इसकी जानकारी रेमो की पत्नी लीजेल डिसूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। उन्होंने अपने भाई के साथ दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है -'क्यों आपने ऐसा क्यों किया मेरे साथ। मैं इसके लिए आपको कभी माफ़ नहीं करूंगी।'
एक मेडिकल अफसर ने ईटाइम्स के सूत्र को इस खबर की पुष्टि की है। जैसन की बॉडी को कूपर हॉस्पिटल लाया गया था। वहीं ओशिवारा पुलिस मामले से जुड़ी जरुरी कार्यवाई कर रही है। रेमो अपनी पत्नी लीजेल और बच्चों के साथ गोवा में एक शादी अटेंड करने पहुंचे थे। लेकिन इस दुखद खरब ने उन्हें हैरान कर दिया है। जैसन, रेमो के बेहद करीब थे। उनके द्वारा सभी फिल्मों में जैसन बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम भी का रहे थे। इंडस्ट्री में अपने काम की वजह से एक्टिव थे। लेकिन अचानक उनके निधन की खबर ने परिवार को सदमे में डाल दिया है। हालांकि, इस खबर पर रेमो डिसूजा की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
बता दें, रेमो ने पिछले कुछ सालों में कोरियोग्राफर से लेकर एक शानदार डायरेक्टर का सफ़र तय किया है। उन्होंने ABCD समेत कई फिल्मों का डायरेक्शन किया है। फिल्म ‘रेस 3’ में सलमान खान को भी डायरेक्ट किया था। हालांकि, ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। आगे रेमो कई प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाले हैं। लेकिन उससे पहले उनके परिवार में ये बड़ा हादसा हो गया है।