रिचा चड्ढा ने शादी के बाद पति अली फजल को ऐसे किया बर्थडे विश, फैंस बोले- एक यूट्यूब चैनल खोल लो
शादी के बाद एक्ट्रेस रिचा चड्ढा ने अपने पति अली फजल का जन्मदिन बेहद ही खास तरीके से मनाया। उन्होंने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें अली फजल और वो खूब मस्ती करते दिखे हैं।
Updated : October 16, 2022 10:12 AM ISTशादी के बाद एक्ट्रेस रिचा चड्ढा ने अपने पति अली फजल का जन्मदिन बेहद ही खास तरीके से मनाया। उन्होंने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें अली फजल और वो खूब मस्ती करते दिखे हैं।
बॉलीवुड के सबसे क्यूट और प्यारे कपल्स में से एक आने वाले रिचा चड्ढा और अली फजल शादी के बाद से लगातार लोगों के बीच छाए हुए हैं। रिचा चड्ढा और अली फजल के बीच का प्यार और बॉन्डिंग लोगों को हमेशा से पसंद आती रही है। दोनों ने अपनी जिदंगी के हर पल को खूब एंजॉय करते हुए दिखाई देते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही होता हुआ दिखाई दिया। शादी के बाद पहली बार रिचा चड्ढा अपने पति अली फजल के साथ जन्मदिन मनाती हुई दिखाई दी हैं। रिचा ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसके जरिए वो अपने पति को जन्मदिन की बधाई देती नजर आ रही हैं।
रिचा चड्ढा ने अली फजल के जन्मदिन पर अपने और उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ खूबसूरत पल एक वीडियो के जरिए शेयर किए हैं। शेयर किए गए वीडियो में रिचा चड्ढा और अली फजल फुल मस्ती में दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो में दोनों का रोमांस भी साफ तौर पर झलकता हुआ दिखाई दिया है। रिचा औऱ अली फजल के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। यहां देखिए रिचा चड्ढा द्वारा शेयर किया गया वीडियो।
रिचा चड्ढा और अली फजल के इस वीडियो पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आप दोनों की शादी के बीटीएस से मुझे जो भी स्नैप देखने को मिलती है, उससे मैं बेहद खुश महसूस करती हूं। इसके अलावा दूसरे यजूर ने लिखा- प्लाीज आप एक यूट्यूब चैनल शुरू करें और अपने इन रेंडम वीडियो को पोस्ट करें ... आप दोनों बहुत प्यारे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अली फजल और रिचा चड्ढा इस महीने शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुई थीं। शादी के हर फंक्शन में दोनों ने मैचिंग आउटफिट पहने हुए थे। फैंस उन पर खूब प्यार लुटाते हुए दिखाई दिए थे।