अनिल अंबानी की होने वाली बहू की पहली डांस परफॉरमेंस देखने पहुंचे सलमान, आमिर खान समेत ये सितारे
ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अरंगेत्रम का आयोजन किया गया। ये रखिका की पहली स्टेज डांस परफॉरमेंस थी। इस प्रोग्राम को देखने के लिए सलमान खान, आमिर खान, रणवीर सिंह जैसे सितारे पहुंचे थे। प्रोग्राम का आयोजन जियो वर्ल्ड सेंटर के द ग्रेट थिएटर में किया गया था।
Updated : June 06, 2022 09:58 AM ISTट्रेनिंग पूरी होने के बाद अरंगेत्रम का आयोजन किया गया। ये रखिका की पहली स्टेज डांस परफॉरमेंस थी। इस प्रोग्राम को देखने के लिए सलमान खान, आमिर खान, रणवीर सिंह जैसे सितारे पहुंचे थे। प्रोग्राम का आयोजन जियो वर्ल्ड सेंटर के द ग्रेट थिएटर में किया गया था।
Radhika Merchant
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और MD मुकेश अंबानी ने बीती रात अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के लिए उनकी पहली डांस प्रोग्राम रखा था। राधिका एक शानदार डांसर हैं और लंबे समय से क्लासिकल डांस सीख रही थीं। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अरंगेत्रम का आयोजन किया गया। ये रखिका की पहली स्टेज डांस परफॉरमेंस थी। इस प्रोग्राम को देखने के लिए सलमान खान, आमिर खान, रणवीर सिंह जैसे सितारे पहुंचे थे। प्रोग्राम का आयोजन जियो वर्ल्ड सेंटर के द ग्रेट थिएटर में किया गया था।
इस मौके पर सलमान खान, आमिर खान, रणवीर सिंह क्रिकेटर जहीर खान अपनी पत्नी सागरिका घाटगे के साथ पहुंचे थे। सलमान खान फॉर्मल सूट में दिखे। वहीं आमिर खान ने ब्लैक जीन्स और टी-शर्ट पहना हुआ था। रणवीर सिंह लाल कुर्ते में नज़र आये।
वहीं पूरा अंबानी परिवार अपनी होने वाली बहू को सपोर्ट करने पहुंचा। यहां अनिल अंबानी ने पत्नी नीता अंबानी के साथ पैपराजी को पोज़ दिए। नीता ने ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी थी। खास बात ये है कि खुद नीता अंबानी भी एक क्लासिकल डांसर हैं और शादी से पहले कई स्टेज परफॉरमेंस दे चुकी हैं। इस इवेंट से जुड़ी कुछ तस्वीरें-
She totally impressed everyone with her amazing dance skill
— Naira Mishra (@Naira_Mishra_) June 5, 2022
What a mind blowing performance by her! The performance is awesome.#RadhikaMerchant pic.twitter.com/in9jGMFliH
बता दें, सलमान को हाल में अबू धाबी में IIFA 2022 को होस्ट करते हुए देखा गया था। अब एक्टर की मुंबई वापसी हो गई है। वो जल्द अपनी फिल्मों की शूटिंग में लगेंगे। पिछले दिनों उन्होंने ‘कभी ईद कभी दिवाली’ की शूटिंग शुरू कर ली थी। अब अगले शेड्यूल पर काम होगा। इस फिल्म में शहनाज़ गिल, जस्सी गिल, पूजा हेगड़े, वेंकटेश और साउथ एक्टर्स नज़र आ सकते हैं।