शेरा की सिक्योरिटी के बीच ये नन्हा फैन सलमान खान के पास पहुंचा, भाईजान ने किया ऐसा व्यवहार
सलमान खान ने इस नन्हें फैन का बना दिया दिन, एयरपोर्ट में शेरा की सिक्योरिटी के बीच घुसा था
Updated : October 20, 2023 05:23 PM ISTसलमान खान ने इस नन्हें फैन का बना दिया दिन, एयरपोर्ट में शेरा की सिक्योरिटी के बीच घुसा था
सलमान खान पिछले दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आए थे। इसके बाद अब वो अपनी बाकी की फिल्मों में जुट गए हैं। इनमें से एक टाइगर 3 है जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान की अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं और फिल्मों के अलावा और भी कारणों से वो सुर्खियों में रहते हैं। उनका बच्चों के लिए प्यार जग जाहिर है। उन्होंने आप की अदालत वाले इंटरव्यू में कहा भी था कि उन्हें बच्चे काफी पसंद हैं और वो तो बच्चा गोद भी लेना चाहते थे लेकिन देश के कानून के चलते ऐसा हो नहीं सका।
अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक बच्चे का दिन बनाते नजर आ रहे हैं। दरअसल सलमान खान अपने किसी काम से कहीं के लिए रवाना हुए हैं। वो एयरपोर्ट पर नजर आए। वहां पर शेरा भी उनके साथ थे और सिक्योरिटी के बीच सलमान खान आगे बढ़ रहे थे कि तभी एक बच्चा उनके पास भागते हुए आया। लाजमी है कि सिक्योरिटी ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन सलमान खान ने तब तक उसे देख लिया था और उसे बुलाकर दोबारा गले से लगा लिया। बच्चे की स्माइल देखकर लग रहा था कि वो कितना खुश है। सलमान खान के इस व्यवहार की लोग वैसे तारीफ कर रहे हैं।
सलमान खान इस मौके पर ऑल ब्लैक अवतार में नजर आए। उन्होंने ब्लैक कलर की टीशर्ट, ब्लैक जैकेट और जींस पहनी थी। इसके अलावा एक्टर के लुक की बात करें तो वो गोटी दाढ़ी में नजर आए। हो सकता है कि ये उनके किसी फिल्म का लुक हो।
फिलहाल एक्टर जोरो शोरों से अपनी फिल्म टाइगर 3 को निपटा रहे हैं। ये फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख खान भी नजर आएंगे। उनका एक कैमियो होगा जिसका लोग काफी इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान भी टाइगर के रोल में पठान में नजर आए थे।