सलमान खान के डैशिंग लुक पर फिदा हुए फैंस, ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा दबंग खान का नाम
ट्विटर पर एक्टर को वरुण से भी यंग बताया जा रहा है। कोई सलमान को इंडस्ट्री का सबसे खूबसूरत स्टार बता रहा तो कोई बस उनकी तारीफें कर रहा है। सलमान को लेकर ट्विटर पर इतने कमेंट्स हुए कि एक्टर ट्रेंड होने लगे।
Updated : March 29, 2022 09:27 AM ISTट्विटर पर एक्टर को वरुण से भी यंग बताया जा रहा है। कोई सलमान को इंडस्ट्री का सबसे खूबसूरत स्टार बता रहा तो कोई बस उनकी तारीफें कर रहा है। सलमान को लेकर ट्विटर पर इतने कमेंट्स हुए कि एक्टर ट्रेंड होने लगे।
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपने अलग अंदाज के साथ अपने गुड लुक्स के लिए भी खूब तारीफें बटोरते हैं। अब उनकी कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तारीफें बटोर रही हैं। दरअसल, बीती रात सलमान खान को IIFA अवार्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे थे। यहां सलमान का डैशिंग लुक और उनका अंदाज़ देख कर फैन हैरान हो गए। एक्टर ने डार्क ब्लू शर्ट के साथ ब्लैक कोट पैंट पहना था। सलमान ने जैसे ही एंट्री ली उनका ये लुक देख फैंस खुश हो उठे। ट्विटर पर एक्टर को वरुण से भी यंग बताया जा रहा है। कोई सलमान को इंडस्ट्री का सबसे खूबसूरत स्टार बता रहा तो कोई बस उनकी तारीफें कर रहा है। सलमान को लेकर ट्विटर पर इतने कमेंट्स हुए कि एक्टर ट्रेंड होने लगे।
Hit/flop doesn't matter to me, Love you for what you are #SalmanKhan bhai pic.twitter.com/xitFTylmnr
— Devil V!SHAL (@VishalRC007) March 28, 2022
This Pic 🔥@BeingSalmanKhan #SalmanKhan pic.twitter.com/V4QlZ2fp2m
— राधे (@iBadasSalmaniac) March 28, 2022
What A Magnificent Personality #SalmanKhan @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/MKJ54W783u
— राधे (@iBadasSalmaniac) March 28, 2022
ये मौका था IIFA अवार्ड के प्रेस कॉन्फ्रेंस का सलमान ये अवार्ड फक्शन होस्ट कर रहे हैं। इसके साथ खबरें ऐसी भी है कि अनन्या पांडे, वरुण धवन और मनीष पॉल भी दबंग खान के साथ ये अवार्ड फंक्शन होस्ट करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के मौके पर भी ये एक्टर्स मौजूद रहे। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब सलमान IIFA होस्ट करेंगे। पहले भी कई बार इस शो को होस्ट किया है।
What A Look #SalmanKhan@BeingSalmanKhan #IIFA2022 🔥 pic.twitter.com/tW9VA39MEP
— राधे (@iBadasSalmaniac) March 28, 2022
They can’t wait for #IIFA2022 and neither can we!#IIFA2022 #InAbuDhabi #NEXA #CreateInspire #VarunDhawan #AnanyaPanday #SalmanKhan #ManieshPaul @yasisland @VisitAbuDhabi @NexaExperience pic.twitter.com/PuacmFqvtR
— IIFA (@IIFA) March 28, 2022
वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान पिछले दिनों 'टाइगर 3' शूटिंग में बिजी थे। उन्हें कैटरीना कैफ के साथ दिल्ली वाले सेट पर स्पॉट किया गया था। बस इस फिल्म के लिए अगले साल ईद का इंतज़ार करना पड़ेगा।