पठान के बाद रितेश देशमुख की मराठी फिल्म में कैमियो रोल निभाएंगे सलमान खान, सामने आई ये जानकारी
सलमान खान मराठी फिल्म वेद में कैमियो करने वाले हैं। ये रितेश देशमुख की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म साबित होगी।
Updated : June 22, 2022 09:59 AM ISTसलमान खान मराठी फिल्म वेद में कैमियो करने वाले हैं। ये रितेश देशमुख की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म साबित होगी।
सलमान खान से जुड़ी हुई तस्वीर
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का नाम हमेशा से ही चर्चा में बना रहता है। वो अपनी फिल्मों की वजह से लोगों के बीच छाए रहते हैं। एक्टर जल्दी कई सारी फिल्मों में काम करते हुए दिखाई देने वाले हैं। सलमान खान को लेकर एक बड़ी जानकारी इस वक्त सामने आ रही है। वो शाहरुख खान की फिल्म पठान के साथ-साथ एक और फिल्म में कैमियों करते हुए नजर आएंगे। वो एक मराठी फिल्म में कैमियो करने वाले हैं।
फिल्म पठान के बाद एक्टर सलमान खान एक मराठी फिल्म वेद में भी कैमियो करते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म को डायरेक्ट करने का काम रितेश देशमुख करने वाले हैं। ये उनकी पहली डायरेक्ट की गई फिल्म है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान इस फिल्म में अहम रोल निभाते हुए दिखाई देंगे। अब सलमान खान का इस फिल्म पर क्या असर पड़ेगा वो तो देखने वाली बात है।
रितेश देशमुख की फिल्म वेद को सिनेमाघरों में 12 अगस्त 2022 को रिलीज किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस जेनिलिया डिसूजा लंबे वक्त के बाद फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। फिल्म में जीया शंकर भी लीड रोल निभाते हुए दिखाई देंगे। फैंस इस फिल्म का काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे।
इसके अलावा सलमान खान की फिल्म में राम चरण कैमियो करने वाले हैं। पिंकविला ने इस नई अपडेट की जानकारी देते हुए कहा था कि सूत्र के हवाले से बताया गया है कि सलमान खान कल हैदराबाद में सबसे बड़े गाने की शूटिंग कर रहे थे, तभी राम चरण दबंग खान से मिलने पहुंच गये। बातचीत के दौरान सेट पर राम चरण को गाने में कैमियो करने का ऑफर मिला और एक्टर ने बड़ी ही ख़ुशी से उसे स्वीकार कर लिया। यह एक रोमांचक गाना है, जिसे बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। इसमें सलमान और राम की दोस्ती नज़र आएगी।’ खास बात ये है कि इसी गाने में वेंकटेश भी होंगे। मतलब तीन स्टार एक साथ।