आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण को पछाड़ कर ये एक्ट्रेस बनी सबसे पॉपुलर फीमेल स्टार
सामंथा रुथ प्रभु ने ओरमैक्स मीडिया के मुताबिक सबसे पॉपुलर फीमेल स्टार का स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ को भी पछाड़ दिया है।
Updated : June 24, 2022 10:41 PM ISTसामंथा रुथ प्रभु ने ओरमैक्स मीडिया के मुताबिक सबसे पॉपुलर फीमेल स्टार का स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ को भी पछाड़ दिया है।
अभी तक आपने बॉलीवुड और इसकी हिरोइनों की खूब तारीफें सुनी होंगी। लेकिन जबसे पैन इंडिया फिल्मों का चलन शुरू हुआ है। तबसे साउथ के एक्टर्स भी ज्यादा लाइम लाइट में आ गए हैं। न सिर्फ मेल एक्टर्स बल्कि पूरे इंडिया में फीमेल एक्टर्स की भी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। इस लिस्ट में रश्मिका मंदाना, सामंथा रुथ प्रभु पूजा हेगड़े और नयनतारा समेत कई एक्ट्रेस नहीं हैं। आलम ये है कि इन्होंने अब बॉलीवुड की हिरोइन्स को पीछे छोड़ दिया है। जी हां, हाल ही में ओरमैक्स मीडिया की एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें सामंथा रुथ प्रभु ने दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट जैसी एक्ट्रेस को किनारा कर दिया है।
ओरमैक्स मीडिया ने मई की मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार लिस्ट निकाली है। जिसमें टॉप 10 में से पहले नंबर पर सामंथा रुथ प्रभु हैं। दूसरे नंबर पर आलिया भट्ट, तीसरे पर नयनतारा, चौथे पर दीपिका पादुकोण और पांचवें पर काजल अग्रवाल हैं। तो वहीं कैटरीना कैफ को 7वां स्थान मिला है। यहां देखिए पूरी लिस्ट।
Ormax Stars India Loves: Most popular female film stars in India (June 2022) #OrmaxSIL
— Ormax Media (@OrmaxMedia) June 22, 2022
For last month's results and methodology, visit: https://t.co/pqKpTTgogB pic.twitter.com/JMmhUob6hO
सामंथा रुथ प्रभु को द फैमिली मैन 2 में भी काफी सराहा गया था। उन्होंने विलेन का रोल किया था और उनके एक्शन्स ने फैंस के दिल जीत लिए थे। सामंथा उस समय भी काफी सुर्खियों में रहीं जब वो नागा चैतन्य से अलग हुईं और अपनी लाइफ में आगे बढ़ गईं। सामंथा साउथ की फिल्मों में कमाल का काम कर रही हैं। हाल ही में खबर आई कि वो करण जौहर के शो कॉफी विद करण सीजन 7 का हिस्सा होंगी। शो में उनके साथ अक्षय कुमार भी होंगे। दोनों साथ में एक विज्ञापन में काम कर चुके हैं।