संजय दत्त ने बी टाउन में पूरे किए 41 साल, डेब्यू फिल्म की तस्वीर शेयर कर फैंस को कहा- शुक्रिया
एक्टर संजय दत्त को फिल्म इंडस्ट्री में 41 साल पूरे हो चुके हैं। उन्होंने फैंस के बीच अपनी इस जर्नी का जिक्र बेहद ही खास तरीके से किया है। जानिए उन्होंने क्या कहा है।
Updated : May 08, 2022 06:49 PM ISTएक्टर संजय दत्त को फिल्म इंडस्ट्री में 41 साल पूरे हो चुके हैं। उन्होंने फैंस के बीच अपनी इस जर्नी का जिक्र बेहद ही खास तरीके से किया है। जानिए उन्होंने क्या कहा है।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ एक्टर्स ऐसे हैं, जिनकी जीतने तारीफ की जाए उतना कम है। उन्होंने फिल्मी दुनिया को एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में दी है। लोगों ने उन्हें हीरो और विलेन दोनों के रोल में काफी पसंद किया है। उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में जब से अपनी पहचान बनाई है तब से फैंस उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म रॉकी से 1981 में डेब्यू किया था। उन्हें इंडस्ट्री में 41 साल पूरे हो चुके हैं।
4 दशक से ज्यादा सिनेमा की दुनिया में अपना जादू चलाने वाले एक्टर संजय दत्त ने एक थ्रोबैक तस्वीर अपनी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने इतना प्यार देने के लिए लोगों का अलग ही अंदाज में शुक्रियादा किया है। एक्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर डेब्यू फिल्म रॉकी की एक तस्वीर शेयर की है। उस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, '4 दशक + 1 साल निश्चित रूप से जीवन भर की एक यात्रा है। आप सभी ने मुझे रॉकी के रूप में फिर और अब अधीर के रूप में जो प्यार दिया, उसके लिए धन्यवाद। मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में अपने सभी फैंस और शुभचिंतकों का मनोरंजन करता रहूंगा।'
4 decades + 1 year is sure a lifetime of a journey! Thank you for all the love you all gave me as Rocky, then... and as Adheera, now. I hope to keep entertaining all my fans and well wishers with more to come. ❤️ #41YearsOfCinema pic.twitter.com/NX3Ebvij5B
— Sanjay Dutt (@duttsanjay) May 8, 2022
केजीएफ 2 के अंदर एक्टर संजय दत्त ने विलेन अधीरा का रोल निभाया है। उन्होंने इस फिल्म में लीड रोल निभाकर सभी लोगों का दिल जीत लिया है। रॉकी और अधीरा को फिल्म में लड़ते हुए दिखाया गया है। फिल्म केजीएफ 2 इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने विश्वभर में 1000 करोड़ रुपये की कमाई की है। हिंदी में 400 करोड़ रुपये की कमाई इस फिल्म ने की है। वैसे आज मदर्स डे है इस खास मौके पर एक्टर ने अपनी मां की तस्वीर फैंस के बीच शेयर की है। उन्होंने अपनी मां को तस्वीर शेयर करते हुए याद किया है।