फिल्म शमशेरा से संजय दत्त का लुक हुआ आउट, इससे डरवाना विलेन नहीं देखा होगा
संजय इस फिल्म में दरोगा शुद्ध सिंह के किरदार में हैं जिसकी एक झलक बुधवार को आये टीज़र में भी देखने को मिल गई थी। शुद्ध सिंह को लोगों पर अत्याचार करते हुए देखा गया था। अब संजय का ये पोस्टर उनके किरदार के बारे में अधिक जानकारी दे रहा है।
Updated : June 23, 2022 12:19 PM ISTसंजय इस फिल्म में दरोगा शुद्ध सिंह के किरदार में हैं जिसकी एक झलक बुधवार को आये टीज़र में भी देखने को मिल गई थी। शुद्ध सिंह को लोगों पर अत्याचार करते हुए देखा गया था। अब संजय का ये पोस्टर उनके किरदार के बारे में अधिक जानकारी दे रहा है।
रणबीर कपूर के ‘शमशेरा’ के टीज़र ने फैंस को हैरान कर दिया है। इससे पहले एक्टर को रोमांटिक, लवर बॉय के किरदार में देखा गया है। लेकिन डकैत शमशेरा के किरदार में देखना फैंस के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं। वहीं आज संजय दत्त के किरदार का भी पोस्टर सामने आ गया है जो डराता है। संजय इस फिल्म में दरोगा शुद्ध सिंह के किरदार में हैं जिसकी एक झलक बुधवार को आये टीज़र में भी देखने को मिल गई थी। शुद्ध सिंह को लोगों पर अत्याचार करते हुए देखा गया था। अब संजय का ये पोस्टर उनके किरदार के बारे में अधिक जानकारी दे रहा है।
पोस्टर में संजय को चोटीधारी अवतार में देखा जा सकता है। माथे पर शिव के नाम का तिलक है जिसे देख कर समझा जा सकता है कि किरदार शिव का बड़ा भक्त है। एक्टर का लुक अच्छे अच्छों को डराने के लिए काफी है। देखिये-
Sanjay Dutt is DAROGA SHUDDH SINGH!!! Watch him in #ShamsheraTrailer tomorrow! Celebrate #Shamshera with #YRF50 only at a theatre near you. #RanbirKapoor | @vaaniofficial | @duttsanjay | @yrf | #Shamshera22ndJuly pic.twitter.com/FfqCxalPeR
— Karan Malhotra (@karanmalhotra21) June 23, 2022
बता दें, ‘शमशेरा’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसकी कहानी 1800 के आस पास की है। फिल्म में रणबीर एक डकैत ‘शमशेर के किरदार में हैं जिसका कर्म डकैत और धर्म आजादी है। इस फिल्म पर काम पिछले कुछ सालों से चल रहा है। 2019 में रिलीज़ होनी थी। लेकिन लगातार देती और फिर कोरोना की मार से ये फिल्म अपनी रिलीज़ डेट से अब ऑडियंस तक पहुंचेगी। डायरेक्शन करण मल्होत्रा ने किया है। प्रोड्यूसर हैं यशराज प्रोडक्शन के आदित्य चोपड़ा। वहीं इस फिल्म में वाणी कपूर भी अहम किरदार में हैं। फिलहाल उनका लुक सामने नहीं आया है। फिल्म का ट्रेलर कल शुक्रवार को सामने आएगा और फिल्म 22 जुलाई को थिएटर में रिलीज़ होगी।
रणबीर आखिरी बार साल 2018 में आई संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ में नज़र आये थे। अब करीब 4 सालों बाद एक्टर स्क्रीन्न पर वापसी कर रहे हैं जिसका इंतजार हो रहा है। इस साल रणबीर ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘शमशेरा’ जैसी फिल्मों में नज़र आयेंगे। इसके अलावा एक्टर के पास संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’ और श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की अगली फिल्म है।