'पठान' कंट्रोवर्सी के बीच पब्लिक में दहाड़े शाहरुख खान, बोले- दुनिया कुछ भी कर ले...
शाहरुख खान ने अपनी आने वाली फिल्म पठान की कंट्रोवर्सी के बीच एक बयान दिया है जिसे सीधे तौर पर उनका मुंहतोड़ जवाब माना जा रहा है। शाहरुख का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
Updated : December 15, 2022 08:16 PM ISTशाहरुख खान ने अपनी आने वाली फिल्म पठान की कंट्रोवर्सी के बीच एक बयान दिया है जिसे सीधे तौर पर उनका मुंहतोड़ जवाब माना जा रहा है। शाहरुख का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म का गाना बेशर्म रंग रिलीज हुआ जिसमें दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी थी और इसी पर जमकर बवाल हो गया। शाहरुख खान ने अब तक कुछ नहीं कहा था लेकिन गुरुवार को वो पश्चिम बंगाल में कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल पहुंचे और यहां उन्होंने जमकर दहाड़ लगाई। हजारों लोगों से खचाखच भरे स्टेडियम के बीच उन्होंने कहा कि हम जिंदा हैं। उनके बोलने के अंदाज से हर किसी का दिल जीत लिया है।
शाहरुख ने कहा, ''अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, मौसम बिगड़ने वाला है। और कुछ दिनों से हम लोग यहां नहीं आ पाए हैं, आप लोगों से मुखातिब नहीं हो पाएं हैं, मिल नहीं पाएं हैं। लेकिन अब दुनिया जो है वो नॉर्मल हो गई है। हम सब खुश हैं। मैं सबसे ज्यादा खुश हूं। और ये बात बताने में मुझे बिल्कुल भी आपत्ति नहीं है कि दुनिया कुछ भी कर ले... मैं और आप लोग और जितने भी पॉजिटिव लोग हैं सब के सब... जिंदा हैं।'' शाहरुख खान ने जैसे ही अपनी बात खत्म ही, पूरे स्टेडियम में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी और लोगों के चिल्लाने की आवाज आने लगी।
The moment we all are waiting for...
— SRKsWorld (@SRKtheG0D) December 15, 2022
Pathaan and his words...
goosebumps guaranteed.
KIFF-22#Pathaan #ShahRukhKhan𓀠 #SRK𓃵 #ShahRukhKhan pic.twitter.com/dVF1oXOmCA
क्या उठ रहा है बवाल?
दरअसल दीपिका की भगवा बिकिनी पर बवाल मचा हुआ है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नोरत्तम मिश्रा ने गाने पर आपत्ति जताई और कहा कि इसमें बदलाव होने चाहिए वरना फिल्म को राज्य में रिलीज नहीं होने देंगे। इतना ही नहीं ट्विटर पर कुछ लोगों ने फिल्म के बायकॉट का ट्रेंड चला दिया है। लेकिन शाहरुख खान के फैंस लगातार सपोर्ट में उतरे हुए हैं। एक्टर्स प्रकाश राज और पायल रोहतगी ने भी शाहरुख और दीपिका का पूरा सपोर्ट किया है। फिल्म पठान अगले साल 25 जनवरी, 2023 को रिलीज होगी।