शाहरुख खान की बहन को जानते हैं आप? दिवाली पार्टी पर सलमान की बहन अर्पिता के घर आईं नजर
शाहरुख खान की बहन शहनाज को देखकर चौंक गए लोग, सलमान खान की बहन की पार्टी में आईं नजर
Updated : November 13, 2023 02:13 PM ISTशाहरुख खान की बहन शहनाज को देखकर चौंक गए लोग, सलमान खान की बहन की पार्टी में आईं नजर
बीते दिन दिवाली थी और दिवाली के मौके पर सलमान खान की बहन अर्पिता खान और बहनोई आयुष शर्मा ने एक पार्टी थी जिसमें फिल्म जगत के तमाम स्टार्स शामिल हुए थे। इस मौके पर समलान खान और शाहरुख खान भी पहुंचे थे। दोनों के पार्टी में आने से इस पार्टी की रौनक कितनी बढ़ गई होगी, ये आप समझ ही सकते होंगे।
स्टार्स के अलावा सेलेब्स के रिश्तेदार भी इस पार्टी में थे। जी हां, क्योंकि पार्टी में शाहरुख खान की बहन शहनाज लालारुख को भी स्पॉट किया गया। पहले तो शाहरुख खान की एंट्री सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। एक्टर कुर्ता पहने और छोटी सी पॉनीटेल वाले लुक में पार्टी में पहुंचे थे।
इसके बाद एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें शाहरुख खान की बहन शहनाजल पार्टी से बाहर निकलती हैं और कार की तरफ बढ़ती हैं। उनके साथ शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी नजर आती हैं। दोनों ही पार्टी से बाहर आती हैं और घर की ओर रवाना होती हैं।
#WATCH | Actor Shah Rukh Khan & wife Gauri Khan leave from Arpita Khan Sharma & Aayush Sharma's Diwali party pic.twitter.com/Xp1zfLDLz0
— ANI (@ANI) November 13, 2023
इस पार्टी में सलमान खान की एंट्री भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सलमान खान एक ब्लैक शर्ट और ब्राउन पैंट में कैजुअल एंट्री मारते हैं।
अर्पिता और आयुष की पार्टी में सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल, साई मांजरेकर, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी और अलीजेह अग्निहोत्री शामिल हुए थे।
फिलहाल सलमान खान और शाहरुख खान फिल्म टाइगर 3 को लेकर सुर्खियों में हैं। फैंस सलमान खान की टाइगर 3 को पसंद कर रहे हैं। जिसमें शाहरुख खान अपने पठान के रोल में कैमियो करते दिखाई दिए हैं। दोनों के सिनेमाहॉल के वीडियोज भी लोगों ने काफी वायरल किए हैं। वहीं इस फिल्म ने पहले दिन 44.5 करोड़ रुपये कमा डाले हैं।