पठान बॉक्स ऑफिस: शाहरुख़ खान ने तोड़ दिए बाहुबली और KGF के रिकार्ड्स, 200 करोड़ पार पहुंची फिल्म
पठान की जबरदस्त कमाई के आगे फीकी पड़ी ये बड़ी फ़िल्में
Updated : January 29, 2023 11:22 AM ISTपठान की जबरदस्त कमाई के आगे फीकी पड़ी ये बड़ी फ़िल्में
शाहरुख़ खान ने फिल्म ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर चाय हुई है। इस फिल्म ने रिलीज़ के साथ कई बड़े रिकॉर्ड बना लिए हैं। रिकॉर्ड ये भी कि पठान ने सिर्फ चार दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। चौथे दिन यानी शनिवार को हुई कमाई की बात करें तो फिल्म ने 52 करोड़ कमाए हैं। अब तक की कुल कमाई 212 करोड़ हो गई है।
शाहरुख़ खान स्टारर इस फिल्म रिलीज़ से पहले देशभर में काफी विरोध देखा गया था। लेकिन पठान की एडवांस बुकिंग ने एलान कर दिया कि ये साल किंग खान के नाम रहने वाला है। फिल्म ने पहले दिन सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 55 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन 26 जनवरी के मौके पर धमाका करते हुए 71 करोड़ की जबरदस्त कमाई की। ये पहली हिंदी फिल्म भी बनी जिसने एक ही दिन में ये आंकड़ा छुआ हो। तीसरे दिन यानी शुक्रवार को 37.5 करोड़ से और शनिवार के दिन 52 करोड़। कुल 212 करोड़ अब तक कमाए हैं। आज रविवार को भी उम्मीद जताई जा रही है कि पठान धमाका करेगी।
‘PATHAAN’: ₹ 313 CR WORLDWIDE *GROSS* IN 3 DAYS… #Pathaan is the FASTEST #Hindi film to breach ₹ 300 cr mark [GROSS] in *3 days*…
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 28, 2023
WORLDWIDE [#India + #Overseas] *Gross* BOC… *3 days*…
⭐️ #India: ₹ 201 cr
⭐️ #Overseas: ₹ 112 cr
⭐️ Worldwide Total *GROSS*: ₹ 313 cr
🔥🔥🔥 pic.twitter.com/caFDbR4q3q
‘PATHAAN’ OVERTAKES ‘KGF2’, ‘BAAHUBALI 2’… FASTEST TO ENTER ₹ 200 CR CLUB...
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 28, 2023
⭐️ #Pathaan: Day 4 [Sat]
⭐ #KGF2 #Hindi: Day 5
⭐ #Baahubali2 #Hindi: Day 6#India biz.#Pathaan is truly rewriting record books. pic.twitter.com/w5y07xKRnI
सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी पठान एक्शन से भरपूर फिल्म है। शाहरुख़ खान को आपने आसमान में इतना एक्शन करते हुए नहीं देखा होगा। कमाई के मामले में ये उनकी बेस्ट फिल्म होने वाली है जिसने सिर्फ दो दिनों में सवा सौ करोड़ कमा लिए हो। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण को एक्शन करते देखन और जॉन अब्राहम की विलेनगिरी दिल खुश कर देगी। वहीं साइड रोल में डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा नज़र आये हैं।
बता दें, पठान से जबरदस्त वापसी करने के बाद शाहरुख़ खान इस साल एक और एक्शन फिल्म जवान में नज़र आने वाले हैं। जवान का टीज़र पहले रिलीज़ किया जा चुका है जिसे देखने के बाद आप शाहरुख़ खान के लुक और उनके अंदाज़ को पहचान नहीं पाएंगे। इसके अलावा एक्टर के बाद राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म डंकी भी है जिसकी शूटिंग जारी है। शाहरुख़ की वापसी के बाद इन फिल्मों के लिए इंतजार बढ़ गया है।