ब्लू टिक के गायब होने पर शाहिद कपूर बने कबीर सिंह, ट्वीट कर बोले- एलन तू वहीं रुक मैं आ रहा हूं
एक्टर शाहिद कपूर ने अपने ब्लू टिक गायब होने पर कबीर सिंह बनकर अपना रिएक्शन दिया है। फैंस अपनी हंसी शाहिद कपूर के पोस्ट को देखकर नहीं रोक पा रहे हैं।
Updated : October 20, 2023 05:23 PM ISTएक्टर शाहिद कपूर ने अपने ब्लू टिक गायब होने पर कबीर सिंह बनकर अपना रिएक्शन दिया है। फैंस अपनी हंसी शाहिद कपूर के पोस्ट को देखकर नहीं रोक पा रहे हैं।
ट्विटर पर ब्लू टिक वेरिफिकेशन हटाए जाने के बाद शाहिद कपूर का मजेदार रिएक्शन आया है। शाहिद कपूर ने कबीर सिंह बनकर ऐसा रिएक्शन ट्विटर पर दिया है, जिसे देखकर आप भी लोटपोट हो जाएंगे। एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर के जरिए ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी थी कि 20 अप्रैल 2023 से उन यूजर्स के ट्विटर अकाउंट्स से लेगेसी ब्लू टिक मार्क हटा दिया जाएगा जिन्होंने इसका सब्सक्रिप्शन नहीं किया है। 20 अप्रैल के बाद अब अमिताभ बच्चन समेत कई सितारों के नाम इस लिस्ट जिनका ब्लू टिक मार्क हटा दिया गया है। साथ ही उनके रिएक्शन भी सामने आए हैं।
माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक यूजर ने शाहिद की फिल्म कबीर सिंह के सीन से एक तस्वीर शेयर की और मजाकिया तौर पर इसे कैप्शन दिया, "शाहिद कपूर अपने ब्लू टिक के लिए एलन मस्क को पीटने के रास्ते पर निकल पड़ा।" शाहिद ने इस मीम को रीपोस्ट किया और कबीर सिंह के उसी सीन से अपना डायलॉग जोड़ा, जहां वह अपनी प्रेमिका को छूने वाले के पीछे दौड़ता हुए नजर आते हैं, जिसका रोल कियारा आडवाणी ने निभाया था। शाहिद ने पोस्ट पर लिखा, “मेरे ब्लू टिक को किसने टच किया… एलन, तू वही रुक मैं आरा हूं। हाहा। फैंस एक्टर शाहिद कपूर के इस ट्वीट पर रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां देखिए शाहिद कपूर से जुड़ा पोस्ट।
Mere blue tick ko kisne touch kiya… Elon, tu wahi ruk main aaraha hu.
— Shahid Kapoor (@shahidkapoor) April 21, 2023
Haha 😂 https://t.co/fuzsEUds9o
लोग शाहिद कपूर के इस पोस्ट को काफी पसंद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले अमिताभ बच्चन ने भी ब्लू टिक गया होने पर ट्विटर पर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था- ए ट्विटर भइया! सुन रहे हैं ? अब तो पैसा भी भर दिये हैं हम ... तो उ जो नील कमल होत है ना, हमार नाम के आगे, उ तो वापस लगाय दें भैया , ताकि लोग जान जायें की हम ही हैं - Amitabh Bachchan .. हाथ तो जोड़ लिये रहे हम। अब का, गोड़वा जोड़े पड़ी का ?? इसके अलावा भी आपकी जानकारी के लिए बता दें कई सेलेब्स इस परिस्थिति पर भी रिएक्ट करते हुए नजर आए हैं।