शाहरुख खान ने कॉपी किया फिल्म पठान का पोस्टर? वायरल फोटो देखकर फैंस का खौला खून
केआरके ने शाहरुख खान की फिल्म पठान में उनके फर्स्ट लुक पोस्टर पर चोरी का इल्जाम लगाया, जिसके बाद फैंस ने उनकी ही क्लास लगा दी।
Updated : June 25, 2022 10:24 PM ISTकेआरके ने शाहरुख खान की फिल्म पठान में उनके फर्स्ट लुक पोस्टर पर चोरी का इल्जाम लगाया, जिसके बाद फैंस ने उनकी ही क्लास लगा दी।
फिल्म पठान का पोस्टर
आज फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर शाहरुख खान को 30 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने अपनी आने वाली फिल्म पठान से अपना पहला लुक पोस्टर जारी किया है। पोस्टर को देखकर जहां कुछ फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। वहीं, कुछ लोग शाहरुख खान के फर्स्ट लुक पोस्टर को देखकर सवाल उठाते हुए नजर आ रहे हैं।
शाहरुख खान का जो पोस्टर सामने आया है उसमें एक्टर हाथों में मशीनगन लिए हुए बैकसाइड देखते दिखाई दे रहे हैं। जबकि इसी तरह का ही एक पोस्टर हॉलीवुड फिल्म बीस्ट से जुड़ा हुआ है। इस बात का जिक्र खुद सोशल मीडिया पर एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और यूट्यूबर कमाल आर खान ने अपने एक ट्वीट के जरिए किया है। कमाल आर खान ने कमेंट करते हुए लिखा- , 'हे भगवान, कॉपीवुड कभी नहीं सुधरेगा। पोस्टर भी चोरी का। पोस्टर भी ऑरिजनल नहीं बना सकते।' इसके अलावा दूसरे ट्वीट में केआरके ने लिखा-, 'मेरा सीधा सा सवाल, अगर निर्देशक, एक्टर और प्रोड्यूसर मिलकर अपना ब्रेन लॉजिक के साथ एक पोस्टर बनाने में नहीं लगा सकते तो वो एक अच्छी फिल्म कैसे बनाएंगे। ये सब 90 में चलता था। कि कुछ भी दिखा दो। ये अब नहीं चलता।'
Oh GOD! Copywood will never Sudhro! Poster Bhi Chori Ka. Poster Bhi original Nahi Bana Sakte! pic.twitter.com/7OWt7Ct9Qf
— KRK (@kamaalrkhan) June 25, 2022
Agar copy ha to long hair kaha hain srk jese ?🤣🤣🤣
— Arslan (@Arslan23247675) June 25, 2022
Background or gun to change hai
— Loneliness (@Avengers2626) June 25, 2022
केआरके के ऐसा करने पर फैंस ने उनकी ही क्लास लगा दी है। कई इंटरनेट यूजर्स ने केआरके को आड़े हाथों लेने का काम किया है। एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ऑरिजनल तो कुछ भी नहीं होता है। वहीं, कुछ यूजर्स तो केआरके को नसीहत देते हुए भी दिखाई दिए हैं।