शहनाज़ गिल ने पैपराजी से कहा 'तुम्हारे चक्कर में मुझे 1000 रुपये देकर बाल स्ट्रेटनिंग करवानी पड़ी, देखिये
इस वीडियो में एक्ट्रेस को देखते ही पैपराजी स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने लगते हैं। लेकिन शहनाज़ तो अपने ही रंग में नज़र आई। उन्होंने कहा पैपराजी के लिए उनके 1000 रूपये खर्च हो गये। ये खर्चा उन्होंने अपने बालों को स्ट्रेट करने में खर्च किया।
Updated : August 15, 2022 05:18 PM ISTइस वीडियो में एक्ट्रेस को देखते ही पैपराजी स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने लगते हैं। लेकिन शहनाज़ तो अपने ही रंग में नज़र आई। उन्होंने कहा पैपराजी के लिए उनके 1000 रूपये खर्च हो गये। ये खर्चा उन्होंने अपने बालों को स्ट्रेट करने में खर्च किया।
आज देश भर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस अमृत महोत्सव को मनाने के लिए लोग सड़कों पर तिरंगा लेकर घूमते दिख रहे हैं। वहीं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी सेलेब्स आज इस खास दिन अपने ही अंदाज़ में नज़र आये। कुछ ने घर में तिरंगा लहराया तो कुछ अपने आपको ट्रीट देते नज़र आये। इस बीच शहनाज़ गिल का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस को देखते ही पैपराजी स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने लगते हैं। लेकिन शहनाज़ तो अपने ही रंग में नज़र आई। उन्होंने कहा पैपराजी के लिए उनके 1000 रूपये खर्च हो गये। ये खर्चा उन्होंने अपने बालों को स्ट्रेट करने में खर्च किया।
वीडियो में शहनाज़ बाहर आती हैं तभी पैपराजी ने उन्हें पैपराजी स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। एक्ट्रेस ने कहती हैं कि तुम लोग बाहर खड़े थे तो मुझे बाल स्ट्रेट करवाने पड़े जिसमें मेरा 1000 रूपये का खर्चा हो गया। बाद में एक्ट्रेस ने खूब पोज़ दिए।
बता दें, पिछले दिनों शहनाज़ को लेकर खबर आई थी कि वो सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ से बाहर हो गई हैं। दबंग खान के साथ एक्ट्रेस के रिश्ते टूटने की भी खबर थी। सभी हैरान थे कि इतना अच्छा बांड अचानक टूट कैसे गया। लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर साफ किया कि उनके और सलमान के बीच सब ठीक हैं और फिल्म का हिस्सा हैं। शहनाज़ की इस सफाई पर उनके फैंस बेहद खुश थे।
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को जल्द एक साल पूरा होने वाला है। इस एक साल में शहनाज़ ने खुद को पूरी तरह से बदल लिया। उन्हें वक्त लगा उबरने में, लेकिन अब वो सदमे से बाहर आकर अपने काम पर फोकस कर रही हैं उअर बॉलीवुड में पहचान बनाने के लिए मेहनत कर रही हैं। एक्ट्रेस जल्द नए प्रोजेक्ट्स में नज़र आयेंगी।