शहनाज़ गिल ने संजय दत्त और अरशद वारसी के साथ शेयर किया वीडियो, अमेरिका में दिग्गज एक्टर्स के साथ करेंगी परफॉर्म
इस वीडियो एक्ट्रेस को संजय दत्त और अरशद वारसी के साथ देखा जा सकता है। इस वीडियो में ये तीनों एक्टर्स बताते हैं कि वो साथ में परफॉर्म करने वाले हैं। अमेरिका के कई बड़े शहरों में ये परफॉरमेंस होने वाली है जिसमें इंडस्ट्री के कई और कलाकार भी शामिल होने वाले हैं।
Updated : July 28, 2022 06:33 PM ISTइस वीडियो एक्ट्रेस को संजय दत्त और अरशद वारसी के साथ देखा जा सकता है। इस वीडियो में ये तीनों एक्टर्स बताते हैं कि वो साथ में परफॉर्म करने वाले हैं। अमेरिका के कई बड़े शहरों में ये परफॉरमेंस होने वाली है जिसमें इंडस्ट्री के कई और कलाकार भी शामिल होने वाले हैं।
शहनाज़ गिल फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम बनती जा रही हैं। इवेंट्स, अवार्ड्स शोज़, पार्टीज़ में अक्सर उन्हें देखा जाता है। अब एक्ट्रेस शहनाज़ गिल के साथ अमेरिका में शोज़ करने जा रही है। वैसे एक्ट्रेस ने पिछले दिनों जानकारी देते हुए बताया था कि वो संजय दत्त के साथ अमेरिका जा रही है। लेकिन अब विदेश जाने का सही कारण सामने आ गया है।
शहनाज़ ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो एक्ट्रेस को संजय दत्त और अरशद वारसी के साथ देखा जा सकता है। इस वीडियो में ये तीनों एक्टर्स बताते हैं कि वो साथ में परफॉर्म करने वाले हैं। अमेरिका के कई बड़े शहरों में ये परफॉरमेंस होने वाली है जिसमें इंडस्ट्री के कई और कलाकार भी शामिल होने वाले हैं। वहीं शहनाज़ ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक्ट्रेस बोलती हैं-'त्व्डा भाई साड्डा भाई सबके चाहिते मुन्ना भाई। संजू बाबा के संग मैं भी आ रही हूं आपके दिलों पर राज करने।' शहनाज़ ने कैप्शन में लिखा-मैं तो चली अमरेका और कनाडा संजू बाबा के साथ। ये टूर अगले महीने से शुरू होगा। फ़िलहाल ये वीडियो देखिये-
बता दें,शहनाज़ गिल एक ठहराव के बाद आगे बढ़ रही हैं पिछले साल सितंबर में सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। अपने सबसे करीबी दोस्त का साथ छूटने के बाद एक्ट्रेस ने खुद को संभालने का समय लिया। अब एक्ट्रेस अपने सारे इमोशन को साथ लेकर अपने बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार कर रही हैं। उम्मीद है ये फिल्म शहनाज़ को इंडस्ट्री में शीर्ष पर ले जाए। वहीं खबर ये भी है कि वो रिया कपूर की अगली फिल्म में भी नज़र आ सकती हैं। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं है।