शिल्पा शेट्टी की बेटी शमिशा ने नोच लिए वियान के बाल, 'मम्मा मम्मा' चिल्लाने लगा बेटा (वीडियो)
शिल्पा शेट्टी ने एक बहुत ही प्यारी सी वीडियो शेयर की है जिसमें उनकी बेटी उनके बेटे वियान के बाल खींचती नजर आर रही है और उनका बेटा मम्मा मम्मा चिल्लाने लगता है।
Updated : November 14, 2022 02:52 PM ISTशिल्पा शेट्टी ने एक बहुत ही प्यारी सी वीडियो शेयर की है जिसमें उनकी बेटी उनके बेटे वियान के बाल खींचती नजर आर रही है और उनका बेटा मम्मा मम्मा चिल्लाने लगता है।
शिल्पा शेट्टी अकसर सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिदंगी की अपडेट्स भी देती रहती हैं। वो अपने बच्चों की तस्वीरें और वीडियोज भी पोस्ट करती रहती हैं। उनके दोनों बच्चे वियान और शमिशा काफी क्यूट हैं। दोनों की एक और वीडियो सामने आई है जिसे खुद शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया है। इस वीडियो में वियान और शमिशा फर्श पर मस्ती कर रहे हैं। शमिशा बार बार वियान के ऊपर बैठ जाती हैं और आखिर में तो वो उनके बाल ही नोच लेती हैं और वियान मम्मा मम्मा चिल्लाने लगता है। ये वीडियो काफी क्यूट है। ये आते ही इंटरनेट पर छा गई है और लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
वीडियो के साथ शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, ''ये मुस्कानें मेरी रोज के मोटिवेशन का कारण हैं। मेरे जीवन में सबसे प्यारे स्ट्रेसबस्टर और एनर्जी-इन्फ्यूसर होने के लिए इन दोनों को पर्याप्त धन्यवाद नहीं दे सकती... ये वो रिमाइंडर है जिसे हम सभी को अपने अंदर के बच्चे को जीवित रखने और हर कीमत पर उसकी रक्षा करने की आवश्यकता है।'' इसके बाद उन्होंने चिल्ड्रन्स डे की बधाई दी है। इस वीडियो पर एक्ट्रेस को प्यारे प्यारे कमेंट्स मिल रहे हैं।
शिल्पा शेट्टी ने कई बार अपनी बेटी की क्यूट अदाएं दिखाई हैं और अब एक बार फिर उनकी बेटी ने दिल जीत लिया है। वैसे तो शिल्पा ज्यादा फिल्मों में काम नहीं कर रही हैं लेकिन उनके कुछ प्रोजेक्ट्स हैं। वो 'सुखी' नाम की फिल्म में होंगी जिसमें वो एक घरेलू महिला का रोल करेंगी और उसके अलग अलग सपने होते हैं। वहीं वो रोहित शेट्टी की वेब सीरीज से डेब्यू कर रही हैं। इंडियन पुलिस फोर्स नाम की वेब सीरीज में वो एक महिला पुलिस ऑफिसर का रोल कर रही हैं। उनका एक पोस्टर जारी हो चुका है और वो एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं।