सिद्धांत कपूर की रेव पार्टी का वीडियो आया सामने, पुलिस करती दिखी पूछताछ-देखिये
बाद में स्टारकिड का टेस्ट भी किया गया जिसमें इसकी पुष्टि हुई कि हिरासत में लिए जाने के बाद सिद्धांत ने ड्रग्स लिया हुआ था। अब इस पार्टी के कुछ वीडियो सामने आये हैं।
Updated : June 13, 2022 06:50 PM ISTबाद में स्टारकिड का टेस्ट भी किया गया जिसमें इसकी पुष्टि हुई कि हिरासत में लिए जाने के बाद सिद्धांत ने ड्रग्स लिया हुआ था। अब इस पार्टी के कुछ वीडियो सामने आये हैं।
शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को बीती रात बेंगलुरु के होटल से हिरासत में लिया था। बताया गया सिद्धांत एक रेव पार्टी में ड्रग लेते हुए पकड़े गये थे। इस दौरान पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया था जिसमें से एक सिद्धांत कपूर थे। बाद में स्टारकिड का टेस्ट भी किया गया जिसमें इसकी पुष्टि हुई कि हिरासत में लिए जाने के बाद सिद्धांत ने ड्रग्स लिया हुआ था। अब इस पार्टी के कुछ वीडियो सामने आये हैं।
पहला वीडियो सामने आया है जिसमें सिद्धांत पार्टी में नाच रहे अपने दोस्तों के लिए म्यूजिक मिक्स करते दिख रहे हैं। DJ बने सिद्धांत के गानों पर सब थिरक रहे हैं।
वहीं अगले वीडियो में एक होटल में पुलिस को देखा जा सकता है। यहां पुलिस ऑफिसर मौजूद सभी से सवाल जवाब करते देखे जा सकते हैं। हालांकि, हम इस बात की पुष्टि नहीं करते कि ये दोनों वीडियो रेव पार्टी से हिरासत में लिए गए सिद्धांत कपूर की है।
बता दें, रविवार रात पुलिस ने बेंगलुरु के एक फाइव स्टार होटल में छापा मारा था। बाद में ये एक रेव पार्टी बताई गई जहां युवा ड्रग्स लिए हुए स्पॉट हुए। यहां 35 लोगों का टेस्ट किया गया जिसमें से 6 का रिजल्ट पॉजिटिव आया। इसकी पुष्टि बेंगलुरु सिटी, ईस्ट डिवीजन के डीएसपी डॉ भीमाशंकर एस गुलेड ने की। वहीं शक्ति कपूर ने ये मानने से इनकार कर दिया है कि उनके बेटे ने ड्रग्स का सेवन किया हुआ था। फिलहाल, सिद्धांत पुलिस की हिरासत में रहेंगे। मामले की जांच जारी है।