सिंघम अगेन: 'दृश्यम 2' के हिट होते ही अजय देवगन ने मिलाया रोहित शेट्टी संग हाथ, मिलेगा ताबड़तोड़ एक्शन का तगड़ा डोज
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने एक बार फिर काम करने का फैसला कर लिया है। अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने अपनी तीसरी फ्रेंचाइजी सिंघम अगेन के लिए हाथ मिलाया है।
Updated : December 02, 2022 11:35 AM ISTबॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने एक बार फिर काम करने का फैसला कर लिया है। अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने अपनी तीसरी फ्रेंचाइजी सिंघम अगेन के लिए हाथ मिलाया है।
बॉलीवुड स्टार अजय देवगन इस समय फिल्म दृश्यम 2 की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अजय देवगन की इस फिल्म ने कमाई के मामले में झंडे गाढ़ दिए हैं। फिल्म दृश्यम 2 ने अब तक 160 करोड़ रुपए का कलेक्शन जमा कर लिया है। फिल्म दृश्यम 2 साल 2022 में बनी हिंदी सिनेमा की तीसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है। फिल्म दृश्यम 2 के हिट होते ही अजय देवगन ने अफनी अगली फिल्मों पर काम करना शुरू कर दिया है। कुछ समय पहले ही अजय देवगन ने अपनी फिल्म भोला का ऐलान किया था। इसी बीच अजय देवगन ने रोहित शेट्टी के साथ दोबारा काम करने का फैसला कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म दृश्यम 2 के बाद अब रोहित शेट्टी सिंघम के तीसरे पार्ट में काम करेंगे। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार रोहित शेट्टी ने सिंघम फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट के लिए अजय देवगन को ही चुना है। रोहित शेट्टी इस फिल्म का नाम 'सिंघम अगेन' रखने वाले हैं। माना जा रहा है कि फिल्म भोला की शूटिंग खत्म करके अजय देवगन 'सिंघम अगेन' की शूटिंग में जुटने वाले हैं।
इस खबर ने सोशल मीडिया की दुनिया को हिलाकर रख दिया है। लोग 'सिंघम अगेन' को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि अजय देवगन इस समय अपने करियर के सबसे अच्छे दौर से गुजर रहे हैं। फिल्म दृश्यम 2 की सफलता ने ये बात साबित कर दी है कि अजय देवगन का अब भी बॉलीवुड पर सिक्का चल रहा है। अजय देवगन के हाथ में इस समय कई मेगा बजट फिल्में हैं।
अजय देवगन की फिल्म भोला से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं। ये फिल्म तमिल ब्लॉकबस्टर कैथी का हिंदी रीमेक है। वहीं 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन एक बार फिर से पुलिसवाले का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म में अजय देवगन शानदार एक्शन करते दिखेंगे। फैंस अजय देवगन के ताबड़तोड़ एक्शन को देखने के लिए अभी से बेताब होने लगे हैं।