सोमी अली ने सलमान खान को बताया औरतों को पीटने वाला, कहा 'इसकी पूजा करना बंद करो'
लेकिन अब जो उन्होंने कहा है वो हैरान करने वाला है। सोमी ने सलमान की पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में भाग्यश्री और सलमान खान नज़र आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने पोस्टर शेयर करते हुए सलमान को औरतों को मारने पीटने वाला बताया।
Updated : August 19, 2022 04:49 PM ISTलेकिन अब जो उन्होंने कहा है वो हैरान करने वाला है। सोमी ने सलमान की पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में भाग्यश्री और सलमान खान नज़र आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने पोस्टर शेयर करते हुए सलमान को औरतों को मारने पीटने वाला बताया।
Salman Khan Somy Ali
एक वक्त था जब सलमान खान अपनी फिल्मों से ज्यादा अफेयर को लेकर खबरों में बने रहते थे। उनमें से एक नाम एक्ट्रेस सोमी अली का भी था। पाकिस्तान से भारत आई सोमी अली सलमान की पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ देख कर ही उन्हें दिल दे बैठीं थीं। कुछ समय बाद दोनों का अफेयर शुरू हुआ जो 1999 में खत्म हुआ था। सोमी अक्सर सलमान उनके परिवार के बारे में बात करती रहती हैं। लेकिन अब जो उन्होंने कहा है वो हैरान करने वाला है। सोमी ने सलमान की पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में भाग्यश्री और सलमान खान नज़र आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने पोस्टर शेयर करते हुए सलमान को औरतों को मारने पीटने वाला बताया।
सोमी सलमान खान के लिए लिखती हैं- ‘औरतों को मारने वाला है। सिर्फ मैं नहीं, और भी महिलायें शामिल हैं। उसकी पूजा करना बंद करो। वह परपीड़क बीमार है।’ सलमान के लिए सोमी ने पहली बार इतना कड़वा जहर उगला है। इससे पहले एक्ट्रेस ने उनकी तारीफ भी की थी। उन्हें दयालु और जानवरों से प्यार करने वाला बताया था। हालांकि, अभी इस पर सलमान की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
बता दें, सोमी अली ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो दबंग खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' को देख पागल हो गई थीं। वो अपना देश छोड़ सलमान से शादी करने के इरादे से भारत आ गई। फिर एक दिन सोमी सलमान संग नेपाल जा रही थी। इस दौरान उन्होंने एक्टर के सामने अपने प्यार का इज़हार किया। इस इज़हार के करीब एक साल बाद दोनों रिलेशनशिप में आ चुके थे। हालांकि, ये रिश्ता किसी मुकाम पर पहुंचने से पहले ही टूट गया था। दोनों के ब्रेकअप के पीछे एक्टर की लाइफ में ऐश्वर्या राय की एंट्री मानी जाती है।