सोनम कपूर को शख्स ने पहनाई चप्पल, लोग बोले- झुका भी नहीं जाता, क्या फायदा योगा करने का...
सोनम कपूर से खुद से नहीं उठाई गई अपनी चप्पल, शख्स ने लाकर दी तो पहनी और हो गईं ट्रोल
Updated : January 15, 2023 10:40 AM ISTसोनम कपूर से खुद से नहीं उठाई गई अपनी चप्पल, शख्स ने लाकर दी तो पहनी और हो गईं ट्रोल

सोनम कपूर बॉलीवुड की धांसू एक्ट्रेसेस में से एक हैं। पिछले साल ही सोनम मां बनी हैं और फिलहाल फिल्मों से दूर हैं और अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रख रही हैं। इसलिए वो फिटनेस सेंटर और योग क्लास जाती रहती हैं। नीरजा एक्ट्रेस का अब एक वीडियो योगा सेंटर से सामने आया है जिसे देखकर लोग भड़क गए हैं। दरअसल योग सेंटर से बाहर निकलते वक्त सोनम कपूर को एक शख्स उनकी चप्पल दे रहा है। उसके बाद एक्ट्रेस चप्पल पहनकर जाती नजर आ रही हैं। इस बात पर सोनम खूब ट्रोल हुई हैं।
सोनम कपूर के बारे में एक शख्स ने लिखा, ''स्लीपर भी खुद से डाल नहीं सकतीं तो क्या फायदा योग करने का।'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''इसलिए मुझे नेपोकिड्स से नफरत है। एक छोटा सा काम भी नहीं किया जाता इनसे। अमीर लोग भी ऐसा एट्टीट्यूड नहीं दिखाते।'' जबकि एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''चप्पल खुद नहीं पहन सकते ये लोग। बहुत खराब।'' एक और सोशल मीडिया यूजर ने कहा, ''ठाट है भाई। चप्पल पहनाने के लिए भी कोई रखा है। वाह।''
सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस पिछली बार फिल्म जोया फैक्टर में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ दुलकर सलमान लीड रोल मे थे। अब सोनम फिल्म ब्लाइंड में नजर आएंगी। मां बनने से पहले एक्ट्रेस ने फिल्म की शूटिंग पूर कर ली थी। ये फिल्म थिएटर्स नहीं बल्कि जी5 पर रिलीज होगी। हालांकि अभी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। इस फिल्म में सोनम कपूर के अलावा विनय पाठक, लिटिल दुबे और पूरब कोहली भी अहम रोल मे हैं। फिल्म को शोम मखिजा डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म से उन्होंने अपना डायरेक्शन में डेब्यू किया है। फिल्म की बात करें तो इसमें एक ब्लाइंड पुलिस ऑफिसर एक सीरियल किलर को पकड़ती नजर आएगी। फिल्म को 2023 के पहले क्वार्टर में रिलीज किया जाएगा।