मौत से सबसे ज्यादा डरते थे सुशांत सिंह राजपूत, इंटरव्यू में खोला था इससे जुड़ा गहरा राज
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया था कि वो मौत से सबसे ज्यादा डरते हैं, लेकिन बाद में उन्होंने ही मौत हो लगे लगा लिया।
Updated : January 20, 2023 10:18 PM ISTएक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया था कि वो मौत से सबसे ज्यादा डरते हैं, लेकिन बाद में उन्होंने ही मौत हो लगे लगा लिया।
सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी तस्वीर
सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे हुए ढाई साल हो गए हैं, लेकिन आज भी उन्हें फैंस काफी ज्यादा याद करते हुए दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा कोई न कोई हैशटैग ट्रेंड करता ही रहता है। टैलेंटेड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 में हुआ था। उन्होंने अपना सफर टीवी से शुरू किया और बॉलीवुड की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। लेकिन जबरदस्त सफलता हासिल होने के बीच उनके निधन की खबर ने हम सभी को हिलाकर रखा दिया था। लेकिन क्या आपको पता है कि सुशांत सिंह राजपूत ने एक बार कहा था कि उन्हें मौत से सबसे ज्यादा डर लगता है।
दरअसल ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा को दिए एक इंटरव्यू में सुशांत सिंह राजपूत ने इस बात का खुलासा किया था। जब उनसे पूछा गया था कि वो कौन सी ऐसी चीज है जिससे उन्हें सबसे ज्यादा डर लगता है? तो इसका जवाब देते हुए एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था,' , "मुझे मौत से सबसे ज्यादा डर लगता है। मैं अगर तीन घंटे के लिए भी सोता हूं तो मुझे पता ही नहीं होता कि कौन हूं और मेरे आसपास क्या चल रहा है। ऐसा ही मौत में भी होता है कि व्यक्ति को पता नहीं चलता कि उसके आसपास क्या चल रहा है। यह बहुत डरावना है।" ये बात जानने के बाद फैंस को इस बात पर यकीन नहीं हो पा रहा होगा कि आखिर इतना बड़ा स्टार हमें छोड़कर कैसे जा सकता है।
वहीं, भाई सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन से एक दिन पहले उनकी बहन प्रियंका राजपूत ने फैंस की डिमांड पर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। शेयर किए गए पोस्ट में एक तस्वीर है, जोकि बहन प्रियंका राजपूत से जुड़ी हुई है, जिसमें सुशांत ब्लैक शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं।