पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन का नजर आएगा ऐसा अंदाज, लंबी दाढ़ी-जबरदस्त बॉडी को देखकर एक्साइटेड हुए फैंस
अल्लू अर्जुन गुरुवार की शाम आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में पुष्पा: द रूल, फ्रैंचाइज़ी के दूसरे भाग की शूटिंग के लिए पहुंचे। एक्टर को देखकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई।
Updated : January 20, 2023 09:10 PM ISTअल्लू अर्जुन गुरुवार की शाम आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में पुष्पा: द रूल, फ्रैंचाइज़ी के दूसरे भाग की शूटिंग के लिए पहुंचे। एक्टर को देखकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई।
पुष्पा फिल्म का पहला पार्ट देखने के बाद फैंस के बीच एंटरटेनमेंट का तड़का जबरदस्त तरीके से लगा था। एक्टर अल्लू अर्जुन की एक्टिंग फैंस को इस फिल्म में काफी कमाल की लगी थी। ऐसे में फैंस पुष्पा 2 को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। जी हां, फिल्म में एक्टर किस लुक में दिखाई देने वाले हैं। उसकी झलक इस वक्त इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है। अल्लू अर्जुन का फिल्म पुष्पा 2 के लिए जो लुक सामने आया है उसे देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।
दरअसल एक्टर अल्लू अर्जुन गुरुवार की शाम आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में पुष्पा: द रूल, फ्रैंचाइज़ी के दूसरे भाग की शूटिंग के लिए पहुंचे। अर्जुन के आने पर उनके स्वागत के लिए हवाईअड्डे के बाहर जमा फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी। अल्लू अर्जुन के नए रूप और गजब बॉडी को देखकर फैंस इतने एक्साइडेट हो गए हैं कि उन्होंने एक्टर अल्लू अर्जुन की तस्वीर तक सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। घनी दौड़ी औऱ लंबे बालों में मुस्कुराते हुए अल्लू अर्जुन काफी कमाल के लग रहे हैं। अर्जुन का फैंस ने फूल बरसाकर स्वागत किया। एक फैन अकाउंट ने लिखा, “हमारे डैमी मास गॉड अल्लू अर्जुन लव यू अन्ना !!! आप भी यहां देखिए अल्लू अर्जुन से जुड़ी हुई तस्वीर।
Our DEMI MASS GOD @alluarjun 🙏
— Trends Allu Arjun ™ (@TrendsAlluArjun) January 19, 2023
Love you Anna!!!♥️#PushpaTheRule @PushpaMovie pic.twitter.com/Wbzgesxh2m
Ah biceps, hairstyle entamma @alluarjun 🔥🔥💥#PushpaTheRule pic.twitter.com/rvqPBsoWB8
— AK. (@flawsomedamsel) January 19, 2023
Anakapalle AlluArjun Army Ready To Welcome Our IDOL @alluarjun At Vizag Airport ❤️ !!#PushpaTheRule pic.twitter.com/fkyF9crUpC
— Anakapalle AA Army ❤️ (@AKP_AAArmy) January 19, 2023
पुष्पा 2 के मेकर्स मैत्री मूवी मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें फिल्म के बिहाइंड द कैमरा सीन को दिखाया गया था। तस्वीर में फिल्म की पूरी टीम साथ मिलकर काम करती हुई नजर आई थीं। पूरी टीम मेहनत करके फिल्म को बेस्ट बनाने में लगी हुई है। पोस्ट को शेयर करते हुए फिल्म के मेकर्स ने फैंस को इस बात की जानकारी दी थी कि पुष्पा 2 की शूटिंग बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। पूरी टीम फिल्म के लिए अपना बेस्ट दे रही है।