टाइगर श्रॉफ-दिशा पाटनी का हुआ ब्रेकअप, एक्टर्स ने महीनों तक छुपाई रखी इतनी बड़ी खबर
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के रिश्ते को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट की माने तो दोनों का ब्रेकअप हो गया है। टाइगर और दिशा पिछले 6 सालों से साथ थे।
Updated : July 26, 2022 05:31 PM ISTटाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के रिश्ते को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट की माने तो दोनों का ब्रेकअप हो गया है। टाइगर और दिशा पिछले 6 सालों से साथ थे।
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के रिश्ते को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट की माने तो दोनों का ब्रेकअप हो गया है। टाइगर और दिशा पिछले 6 सालों से साथ थे। लेकिन इस साल की शुरुआत में ही दोनों के रिश्ते का अंत हो गया था। दोनों अब साथ नहीं है। पिछले करीब एक साल से दोनों का रिश्ता डगमगा रहा था। लेकिन इस साल की शुरुआत में दोनों ने ब्रेकअप कर एक दूसरे से फ्री होना सही समझा।
हमारी सहयोगी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स ने अपने सूत्र के हवाले से ये जानकारी दी है। सूत्र ने कहा-टाइगर और दिशा अब साथ नहीं हैं। दोनों के बीच क्या हुआ यह तो साफ नहीं है, लेकिन अभी दोनों सिंगल हैं।'
वहीं टाइगर के एक दोस्त ने अपना नाम न बताये जाने की शर्त पर इनके ब्रेकअप का खुलासा कर दिया है। पोर्टल से बातचीत में दोस्त ने बताया- ‘हम सभी को इसके बारे में पिछले कुछ हफ्तों में ही पता चला। उन्होंने असल में हममें से किसी से भी इस बारे में बात नहीं की है। वह लंदन की अपनी जर्नी के साथ अपने काम पर ध्यान दे रहा है और अच्छा कर रहा है, ब्रेकअप से ज्यादा प्रभावित नहीं है।‘
टाइगर और दिशा न सिर्फ 6 सालों से रिश्ते में साथ थे, बल्कि बाघी 2 और एक म्यूजिक वीडियो में भी दोनों को साथ देखा गया था। यहां तक कि एक्ट्रेस एक्टर की फैमिली उनकी माँ और बहन के भी बहुत करीब थीं। इन्हें अक्सर वर्कआउट और साथ में पार्टीज़ में देखा जाता था। दोनों एक दूसरे के काम को भी सपोर्ट करते थे। किसी ने नहीं सोचा था इंडस्ट्री का सबसे पॉपुलर जोड़ा इस तरह अलग हो जायेगा। फैंस इसके पीछे का कारण जानने को लेकर उत्सुक हैं। हालांकि, एक्टर्स ने इसकी पुष्टि नहीं की है।