वरुण धवन ने करण जौहर के इस डायरेक्टर संग तीसरी बार मिलाया हाथ, बनाएंगे मजेदार फिल्म
वरुण धवन ने इस डायरेक्टर के साथ फिर बनाई जोड़ी, देखने को मिलेगी दुल्हनिया फ्रेंचाइजी जैसी मजेदार फिल्म
Updated : February 21, 2024 07:38 PM ISTवरुण धवन ने इस डायरेक्टर के साथ फिर बनाई जोड़ी, देखने को मिलेगी दुल्हनिया फ्रेंचाइजी जैसी मजेदार फिल्म
वरुण धवन इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं। इस बीच उनकी आने वाली फिल्मों की चर्चा जोरों पर है। वैसे तो एक्टर अब बेबी जॉन नाम की फिल्म में नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी एक और फिल्म की खबर सामने आई है। जिसे शशांक खेतान डायरेक्ट करेंगे। शशांक करण जौहर के काफी करीबी डायरेक्टर हैं।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक वरुण धवन ने शशांक खेतान से तीसरी बार अपनी नई फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। शशांक ने वरुण धवन की फिल्में हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया डायरेक्ट की है। लेकिन दोनों की नई फिल्म दुल्हनिया फ्रेंचाइजी है या कुछ और अभी ये साफ नहीं है। जल्द ही फिल्म का ऐलान किया जाएगा।
एक और मीडिया रिपोर्ट में भी इस बताया गया था कि वरुण के साथ जाह्नवी कपूर काम करती नजर आएंगी। लेकिन अभी ये साफ नहीं है कि ये वही फिल्म है या कोई और।
वरुण की अगली फिल्म
वरुण अब बेबी जॉन नाम की फिल्म में नजर आएंगे। इसकी एक झलक सामने आ चुकी है जिसमें उनका एक अलग ही अवतार सामने आया था। इस फिल्म को जवान फिल्म के डायरेक्टर एटली प्रोड्यूस कर रहे हैं। वरुण एकदम धाकड़ अंदाज में दिखेंगे।
वरुण बनने वाले हैं पापा
वरुण धवन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर पापा बनने वाले हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें वो अपनी पत्नी नताशा के बेबी बंप को किस करते नजर आ रहे हैं। वरुण की ये फोटो ब्लैक एंड व्हाइट फोटो थी लेकिन दोनों बहुत प्यारे लग रहे थे। इसके बाद दोनों एयरपोर्ट पर भी नजर आए तो लोग उन्हें बधाई देते दिखे। पोस्ट के बाद ही तमाम सेलेब्स ने एक्टर को खूब बधाइयां दी थीं।