विजय देवरकोंडा ने लोकल ट्रेन में अनन्या की गोद में लेट कर पूरा किया सफर, हाथों में हाथ डाले दिखे दोनों
दोनों ने अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे किये। दोनों एक्टर्स ने खुद को सिंगल बताया और अब एक्टर्स मुंबई की लोकल ट्रेन में घूमते दिख रहे हैं।
Updated : July 29, 2022 01:42 PM ISTदोनों ने अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे किये। दोनों एक्टर्स ने खुद को सिंगल बताया और अब एक्टर्स मुंबई की लोकल ट्रेन में घूमते दिख रहे हैं।
कॉफी विद करण सीजन 7 के चौथे एपिसोड में साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे नज़र आये थे। साथ में दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त थी। दोनों ने अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे किये। दोनों एक्टर्स ने खुद को सिंगल बताया और अब एक्टर्स मुंबई की लोकल ट्रेन में घूमते दिख रहे हैं।
एक वीडियो सामने आया है जिसमें विजय एक बार फिर हवाई चप्पल पहन लोकल ट्रेन में सफ़र करते दिख रहे हैं। उनके साथ पीले टॉप में अनन्या पांडे भी हैं। एक जगह तो विजय अनन्या की गोद में सोते हुए भी नज़र आये। एक जगह तो विजय अनन्या का हाथ पकड़े हुए नज़र आये। दोनों को ऐसे देख कर तो लग रहा है जैसे प्यार की शुरुआत हो चुकी है। आप भी देखिये-
हाल में दोनों कॉफी विद करण सीजन 7 में साथ में नज़र आये थे।यहां एक्टर्स ने अपनी लाइफ लाइफ का खुलासा करते हुए अपने आपको सिंगल बताया। अनन्या ने स्वीकार किया कि उन्हें शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान पर क्रश था। ईशान खट्टर को डेट और उनसे ब्रेकअप पर भी बात की। आदित्य रॉय कपूर को डेट करने की खबर है। वहीं विजय ने रश्मिका मंदाना को अपनी डार्लिंग और स्पेशल बताया। हालांकि, उन्होंने अपने लव अफेयर पर चुप्पी साधी रखी।
बता दें, अनन्या और विजय लंबे समय से फिल्म ‘लाइगर’ पर काम कर रहे हैं। पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुई था जिसे ऑडियंस ने खूब पसंद किया। विजय एक बॉक्सर के किरदार में हैं और अनन्या उनका लव इंटरेस्ट बनी हुई हैं। फिल्म में रोनित रॉय और राम्या कृष्णन अहम रोल में हैं। फिल्म पुरी जगन्नाथ ने डायरेक्ट की है जो 25 अगस्त को रिलीज़ हो रही है।