अक्षय कुमार ने अपनी पूरी टोली संग शुरू की वेलकम 3 की शूटिंग, पहले ही दिन खतरनाक स्टंट करते आए नजर
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने हाल ही में वेलकम 3 की शूटिंग का आगाज कर दिया है। इस बात की जानकारी खुद अक्षय कुमार ने दी है।
Updated : December 13, 2023 06:47 PM ISTबॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने हाल ही में वेलकम 3 की शूटिंग का आगाज कर दिया है। इस बात की जानकारी खुद अक्षय कुमार ने दी है।

साल 2023 बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के लिए कुछ खास नहीं रहा है। अक्षय कुमार की फिल्म इस साल बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई। गदर 2 के आगे ओएमजी 2 औंधे मुंह जा गिरी। ऐसे में अब अक्षय कुमार ने अगले साल की तैयारी शुरू कर दी है। खबर आ रही है कि अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म वेलकम 3 की शूटिंग का आगाज कर दिया है। इस बात का खुलासा खुद अक्षय कुमार ने ही किया है। कुछ देर पहले ही अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है।
इस वीडियो में अक्षय कुमार वेलकम 3 के सेट पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अक्षय कुमार को वर्दी में देखा जा सकता है। वीडियो में अक्षय कुमार के साथ अरशद वारसी और बाकी कलाकार भी नजर आ रहे हैं। चाबुक पड़ते ही अक्षय कुमार अरशद वारसी के साथ नीचे गिर जाते हैं। इस वीडियो में अक्षय कुमार और अरशद वारसी दोनों का लुक काफी फनी लग रहा है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, आज से वेलकम टू द जंगल की शूटिंग शुरू हो गई है। इसके साथ ही मस्ती और पागलपन का एक नया शुरू हो गया है। हम लोगों को आपकी विशेज की जरुरत है ताकि हम इस सफर को और मजेदार तरीके से पूरा कर सकें। अक्षय कुमार के इस वीडियो ने सोशल मीडिया की दुनिया को हिलाकर रख दिया है। लोग लगातार अक्षय कुमार की वीडियो पर कमेंट और लाइक कर रहे हैं।
फैंस के उत्साह ने साफ कर दिया है कि उनको भी अक्षय कुमार की तरह वेलकम 3 का इंतजार है। कुछ समय पहले ही मेकर्स ने अक्षय कुमार की फिल्म का पोस्टर शेयर किया था। इस पोस्टर में परेश रावल, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर जैसे सितारे नजर आए थे।