जब रानी चटर्जी और खेसारी लाल का बेडरूम रोमांस देखकर इंटरनेट भी हो गया था शर्म से लाल...
खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी के इस गाने ने 5 साल पहले भी धमाल मचाया था और अब एक बार फिर इसे इंटरनेट पर बार बार देखा जा रहा है।
Updated : November 16, 2022 09:38 PM ISTखेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी के इस गाने ने 5 साल पहले भी धमाल मचाया था और अब एक बार फिर इसे इंटरनेट पर बार बार देखा जा रहा है।
रानी चटर्जी और खेसारी लाल यादव दोनों ही भोजपुरी सिनेमा के बड़े ही धाकड़ एक्टर्स में से एक हैं। रानी ने काफी पहले से भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई हुई है और वहीं खेसारी लाल यादव ने काफी स्ट्रगल के बाद ये मुकाम हासिल किया है। जब दोनों एक साथ स्क्रीन पर नजर आए तो गर्दा ही उड़ गया था। रानी और खेसारी दोनों पातर पातर पियवा के गाने में साथ नजर आए थे। इस गाने ने तब इंटरनेट पर खूब धमाल मचाया था। रानी साड़ी पहने खेसारी को लुभाती नजर आ रही थीं। खेसारी रानी को बेडरूम में ले जाते दिखते हैं और जमकर रोमांस करते हैं।
वैसे इनका ये गाना 5 साल पहले आया और अब तक इसे 93 मिलियन लोग देख चुके हैं और आज भी ये गाना काफी देखा जाता है। रानी और खेसारी की केमेस्ट्री को इस गाने में काफी पसंद किया गया था। इस खाने को खेसारी और कल्पना ने गाया है। गाने के बोल प्यारेलाल यादव ने लिखे हैं। ये फिल्म जानम का गाना है।
फिलहाल दोनों स्टार्स की बात करें तो रानी चटर्जी अपनी एक नई फिल्म की शूटिंग कर रही हैं और वो टाइम टाइम पर फिल्म के सेट से अपनी और अपने को-स्टार्स की वीडियोज शेयर करती रहती हैं। रानी अब फिटनेस फ्रीक भी हैं, वो शूटिंग के बीच में अपनी हेल्थ का भी पूरा ख्याल रख रही हैं। बात करें खेसारी की तो वो भी अपनी अपनी फिल्मों और गानों की शूटिंग में बिजी रहते हैं। हाल ही में आए उनके गाने तबला ने खूब धमाल मचाया था। इसमें भोजपुरी सेंशन नम्रता मल्ला नजर आई थीं। दोनों इस गाने में गजब लग रहे थे।