चिरंजीवी की फिल्म गॉडफादर का टीजर रिलीज, लोग बोले- सलमान कहां है?
चिरंजीवी की आने वाली फिल्म गॉडफादर का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसे एक टीजर वीडियो के जरिए पेश किया है। एक्टर को काफी धांसू अंदाज में दिखाया गया है। जबकि लोग सलमान खान को भी याद कर रहे हैं।
Updated : July 04, 2022 09:58 PM ISTचिरंजीवी की आने वाली फिल्म गॉडफादर का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसे एक टीजर वीडियो के जरिए पेश किया है। एक्टर को काफी धांसू अंदाज में दिखाया गया है। जबकि लोग सलमान खान को भी याद कर रहे हैं।
साउथ मेगा स्टार चिरंजीवी अपनी अगली फिल्म गॉडफादर लेकर आ रहे हैं। फिल्म से चिरंजीवी के कैरेक्टर की एक झलक सोमवार को देखने को मिली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक टीजर शेयर किया है और बताया कि फिल्म से चिरंजीवी का फर्स्ट लुक आउट हो गया। वीडियो में चिरंजीवी की एक जबरदस्त एंट्री दिखाई गई है। एक्टर कार से उतर रहे हैं और आगे बढ़ जाते हैं। लो एंगल से बनाई गई इस वीडियो में चिरंजीवी की एंट्री काफी धांसू लग रही है और बैकग्राउंड म्यूजिक इस एंट्री को पूरा-पूरा सपोर्ट कर रहा है। वो जो पब्लिक की बीच काले कपड़ों में कार से उतरे हैं, ये सीन देखकर सिनेमाघरों में जरूर सीटियां बजेंगी।
CHIRANJEEVI: 'GODFATHER' FIRST LOOK OUT NOW... #FirstLook of #GodFather, featuring #Chiranjeevi... Costars #SalmanKhan in a pivotal role and Nayanthara with #PuriJagannadh and #SatyaDev... Directed by #MohanRaja... #Dussehra 2022 release. #GodFatherFirstLook pic.twitter.com/GKCG9alP7e
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 4, 2022
गॉडफादर की बात करें तो ये चिरंजीवी की 153वीं फिल्म है। इसे मोहन राजा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में नयनतारा लीड रोल मे हैं, जबकि सलमान खान का कैमियो है। सलमान खान ने इस फिल्म में फ्री में काम किया है। सबको ये खबर पता है कि एक्टर इस फिल्म में हैं, इसलिए जैसे ही ये टीजर सामने आया है फैंस ने सलमान खान को खोजना चालू कर दिया। वो इस वीडियो में सलमान खान को खोजने लगे।
गॉडफादर इस साल दशहरा के मौके पर रिलीज होगी। ये फिल्म मलयालम फिल्म लूसीफर का हिंदी रीमेक है। सलमान खान और चिरंजीवी को पहली बार बड़े पर्दे पर देखना काफी रोमांचक होगा। पुरी जगन्नाथ के भी शो में होने की उम्मीद जताई जा रही है। देखना होगा कि जब कमाल के एक्टर्स एक साथ बड़ी स्क्रीन पर होंगे तो क्या धमाल मचता है। वैसे सलमान खान अपनी और भी फिल्मों की तैयारी में जुटे हैं। इस साल के आखिर में आप उनकी फिल्म भाईजान देख पाएंगे। इसके अलावा वो बजरंगी भाईजान 2 और टाइगर 3 में भी नजर आएंगे। खबर है कि वो शाहरुख खान की फिल्म पठान में भी कैमियो करेंगे।