रोहित शेट्टी की 'सिंघम 3' में पुलिस वाली बनेंगी दीपिका पादुकोण, अजय देवगन को देंगी टक्कर?
रोहित शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म सिंघम 3 के बारे में बताते हुए कहा कि वो अगले साल दीपिका पादुकोण के साथ काम करेंगे। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू हो जाएगी।
Updated : December 08, 2022 02:04 PM ISTरोहित शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म सिंघम 3 के बारे में बताते हुए कहा कि वो अगले साल दीपिका पादुकोण के साथ काम करेंगे। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू हो जाएगी।
रोहित शेट्टी की फिल्मों का फैंस को अकसर इंतजार रहता है। वो कॉप यूनिवर्स के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों में हमेशा ही पुलिसवालों को हीरो बनाया है। उनकी फिल्में सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाके किए हैं। अब रोहित शेट्टी ने एक और बम फोड़ा है जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं थी। दरअसल रोहित शेट्टी की सिंघम 3 में दीपिका पादुकोण की एंट्री हो गई है और वो उनकी फिल्म में पुलिस के किरदार में नजर आएंगी। ये पहली बार होगा जब रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में कोई एक्ट्रेस पुलिसवाली बनकर धूम मचाएगी। वैसे सिंघम 3 में अजय देवगन भी हमेशा की तरह लीड रोल मे होंगे।
रोहित शेट्टी वैसे इन दिनों अपनी फिल्म सर्कस को लेकर सुर्खियों मे हैं। इस फिल्म के एक गाने करंट लगा रे के लॉन्च पर उन्होंने बताया कि वो और दीपिका साथ में अगले साल काम करेंगे। उन्होंने गाने के लॉन्च पर कहा, ''लोग पूछते हैं कि सिंघम का अगला पार्ट कब आएगा? तो आज मैं इस अवसर का फायदा उठाते हुए बताता हूं कि मैं और दीपिका अगले साल एक साथ काम करेंगे।''
AJAY DEVGN teams with DEEPIKA PADUKONE for the first time… #SinghamAgain reunites #RohitShetty and #DeepikaPadukone after #ChennaiExpress and #Cirkus [cameo]. pic.twitter.com/1gMDREnFTS
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 8, 2022
रोहित शेट्टी और दीपिका ने वैसे साथ में फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में काम किया था। अब दीपिका रोहित की फिल्म सर्कस में नजर आएंगी। हालांकि उनका सिर्फ कैमियो है और वो गाने में नजर आई हैं। करंट लगा गाने में रणवीर और दीपिका एक साथ नजर आए हैं। वहीं दीपिका पहली बार अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। रोहित शेट्टी ने सिंघम 3 में काफी तगड़ा ट्विस्ट दिया है और अब तो फैंस को इस फिल्म का और भी ब्रेसब्री से इंतजा रहेगा।
फिलहाल रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस इस साल 23 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो रही है और इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं। इसमें रणवीर सिंह डबल रोल में नजर आएंगे। पूजा हेगड़े इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी।