इमरजेंसी टीजर: इंदिरा गांधी बनकर बॉक्स ऑफिस पर टूट पड़ेंगी कंगना रनौत, बोलीं- मैडम नहीं 'सर' कहिए
कंगना रनौत अपनी अगली फिल्म में इंदिरा गांधी बनकर नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का नाम इमरजेंसी रखा गया है। एक्ट्रेस ने फिल्म से अपना पहला लुक जारी कर दिया है।
Updated : July 14, 2022 11:04 AM ISTकंगना रनौत अपनी अगली फिल्म में इंदिरा गांधी बनकर नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का नाम इमरजेंसी रखा गया है। एक्ट्रेस ने फिल्म से अपना पहला लुक जारी कर दिया है।
कंगना रनौत इन दिनों अपनी अगली फिल्म इमरजेंसी की तैयारियों में जोरों से लगी हैं। पिछले दिनों एक्ट्रेस ने फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काम दिखाया था। वो अपनी टीम के साथ लगातार मीटिंग्स कर रही थीं। ताकि फिल्म को कैसे ज्यादा से ज्यादा दमदार बनाया जाए। कंगना ने अब इस फिल्म की कुछ झलकियां शेयर की हैं। उन्होंने पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से अपना लुक शेयर किया और उसके बाद उन्होंने एक टीजर भी शेयर किया है। इस टीजर के साथ उन्होंने लिखा की फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है।
टीजर में इंदिरा गांधी के पीए के पास कॉल आता है और वो सीधे इंदिरा गांधी के पास जाकर बोलते हैं कि अमेरिका के राष्ट्रपति क्या उन्होंने मैडम कह कर संबोधित कर सकते हैं। इस पर इंदिरा गांधी हां में जवाब देती हैं लेकिन वो ये भी कहती हैं कि उनके ऑफिस में उन्हें सर कहकर बुलाया जाता है। इंदिरा गांधी और कोई नहीं बल्कि खुद कंगना रनौत हैं। आप उनको इस रोल में पहचान नही पाएंगे। उन्हें हू बा हू इंदिरा गांधी का लुक दिया गया है।
कंगना रनौत ने इन दिनों वैसे वूमेन सेंट्रिक फिल्मों पर फोकस करना शुरू कर दिया है। उनकी आने वाली फिल्म तेजस भी महिला पायलेट पर आधारित है। इससे पहले उन्होंने फिल्म धाकड़ की थी। उसमें उन्होंने काफी धाकड़ रोल किया था। उन्होंने पहली बार इस तरह के जबरदस्त एक्शन दिखाए थे। हालांकि वो फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई और ये एक फ्लॉप साबित हुई। लेकिन इससे पहले उनकी फिल्म मणकर्णिका को लोगों ने ठीक ठाक रिस्पॉन्स दिया था। आने वाली और फिल्मों की बात करें तो कंगना सीता नाम की फिल्म में दिखाई देंगी और इसका रीफ्रेंस रामायण से ही लिया गया है। भगवान राम की पत्नी सीता के एंगल से इस फिल्म को दिखाया जाएगा।