Gadar 2 teaser: सनी देओल फिर हिलाएंगे लाहोर, मजार के आगे हाथ जोड़े आए नजर!
गदर 2 टीजर: सनी देओल की फिर हुई धमाकेदार एंट्री, लेकिन इमोशन्स भी साथ आए नजर
Updated : October 20, 2023 05:24 PM ISTगदर 2 टीजर: सनी देओल की फिर हुई धमाकेदार एंट्री, लेकिन इमोशन्स भी साथ आए नजर
सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर एक बार फिर से सिनेमाघरों में 9 जून को रिलीज कर दी गई है। मेकर्स ने फिल्म को 22 साल बाद दोबारा इस फिल्म को इसलिए रिलीज किया है ताकि दर्शकों की यादें एक बार फिर से ताजा हो जाएं। और गदर 2 सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म का अभी से काफी तगड़ा बज गया है।
जो लोग 9 जून को सिनेमाघरों में फिल्में देखने गए हैं। उन्हें काफी बढ़िया ट्रीट मिली है। दरअसल गदर मूवी के साथ ही गदर 2 का टीजर भी दिखाया जा रहा है। पहली बार ये टीजर जनता के सामने आया है। कुछ लोगों ने टीजर सोशल मीडिया पर भी रिकॉर्ड करके शेयर कर दिया है।
Here are fan reactions video of #Gadar2 teaser played along with Gadar re release. pic.twitter.com/bPcCBQSoYW
— Sumit Kadel (@SumitkadeI) June 9, 2023
Gadar 2 Teaser #Gadar2 @Anilsharma_dir #SunnyDeol #GadarEkPremKatha pic.twitter.com/1v4W4PZY40
— Rahul Singh Rajawat (@Rahulsi16973840) June 9, 2023
सनी देओल एक बार फिर से पाकिस्तान की धरती पर कदम रखते नजर आते हैं। इस बार भी वो कुछ बड़ा धमाका करते नजर आएंगे। लेकिन अगले ही पल उन्हें घुटनों पर बैठे लाचार सी अवस्था में कब्रिस्तान या मजार जैसी किसी जगह पर दिखाया जाता है और पीछे बैकग्राउंड में घर आजा परदेसी तेरी मेरी इक जिंदड़ी वाला गाना स्लो में बजता सुनाई देता है। ये टीजर देखते ही थिएटर गूंज उठता है।
फिल्म के ट्रेलर में अभी टाइम है। लेकिन अभी से जो बज बन रहा है, उसे देखकर लग रहा है कि सनी देओल कुछ बड़ा धमाका करेंगे। फिल्म के फिर से ब्लॉकबस्टर बनने की उम्मीद है। साल 2001 में भी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस बार भी अनिल शर्मा ने ही ये फिल्म डायरेक्ट किया है। पिछली फिल्म के तमाम कैरेक्टर गदर 2 में नजर आ सकते हैं। छोटा बच्चा जीते भी अब बड़ा हो जाएगा।
गदर 2 इसी साल 11 अगस्त को रिलीज हो रही है इसी मौके पर रणबीर कपूर की एनिमल भी रिलीज होगी। तो सिनेमाघरों में तगड़ा बज देखने को मिलेगा।