RRR के लिए मेकर्स का बड़ा कदम, एस एस राजमौली ने फिल्म रिलीज के लिए ब्लॉक की दो डेट्स
आरआरआर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है, जिसके बारे में जानने के बाद फैंस खुशी के मारे झूम उठेंगे। यहां जानिए कब रिलीज होगी फिल्म।
Updated : January 22, 2022 10:54 AM ISTआरआरआर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है, जिसके बारे में जानने के बाद फैंस खुशी के मारे झूम उठेंगे। यहां जानिए कब रिलीज होगी फिल्म।
साउथ के फेमस फिल्ममेकर एस एस राजमौली की बड़े बजट वाली फिल्म आरआरआर को लेकर मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसे सुनने के बाद फैंस काफी खुश हो जाएंगे। आरआरआर की सिनेमाघरों में रिलीज के लिए दो तारीखों को चुन लिया गया है। एस एस राजमौली की फिल्म मार्च 18 या फिर 28 अप्रैल 2022 को रिलीज की जाएंगी। खुद इस बात की जानकारी फिल्म मेकर्स ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट को जारी करते हुए दी है।
आरआरआर के मेकर्स ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, 'अगर महामारी की स्थिति देश में ठीक हो जाती है और सिनेमाघर एक बार फिर से पूरी क्षमता के साथ चलने लगते हैं, तो मेकर्स 18 मार्च को फिल्म रिलीज करेंगे, अगर ऐसा नहीं होता तो आरआरआर 28 अप्रैल 2022 को रिलीज की जाएगी। फिल्म की नई रिलीज डेट्स सामने आने के बाद एस एस राजमौली की फिल्म सीधे अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे से टकराने वाली है। इससे ये साफ होता है कि फिल्म के मेकर्स ने होली और ईद जैसी बड़ी डेट्स को अपनी फिल्म के लिए बुक कर लिया है।
#RRRMovie on March 18th 2022 or April 28th 2022. 🔥🌊 pic.twitter.com/Vbydxi6yqo
— RRR Movie (@RRRMovie) January 21, 2022
कई बार टाली जा चुकी है आरआरआर की रिलीज डेट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एस एस राजमौली की फिल्म की रिलीज डेट कई बार टाली जा चुकी है। ये फिल्म साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड के लिए भी काफी अहम मानी जा रही है। इस पैन इंडिया फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ दिखाई देने वाले हैं। ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म होने वाली है, जिसमें एक्शन के साथ-साथ इतिहास की झलक भी देखने को मिलेगी। वहीं, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना के कहर के चलते शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी की भी रिलीज डेट को सबसे पहले मेकर्स ने पोस्टपोन कर दिया था।