RRR ग्लोबल बॉक्स-ऑफिस: इस वीकेंड दुनिया भर में नं 1 रही राम चरण और एनटीआर की फिल्म; 500 करोड़ का आंकड़ा पार!
राजामौली की फिल्म RRR बॉक्स-ऑफिस जो कमाई कर रही है वो ऐतिहासिक होती जा रही है...
Updated : March 28, 2022 03:05 PM ISTराजामौली की फिल्म RRR बॉक्स-ऑफिस जो कमाई कर रही है वो ऐतिहासिक होती जा रही है...
RRR एक अब सिर्फ एक फिल्म नहीं रही बल्कि तूफ़ान बनती जा रही है। एक इंडियन तूफान जो ग्लोबल बॉक्स-ऑफिस पर भी नोटों की बरसात करवा रहा है। भारत के सबसे बड़े डायरेक्टर कहे जाने वाले एसएस राजामौली की इस फिल्म ने शुक्रवार को, यानी रिलीज़ के पहले ही दिन दुनिया भर में 223 करोड़ का बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन कर डाला था।
ये किसी भी भारतीय फिल्म द्वारा ग्लोबल बॉक्स-ऑफिस पर जुटाया सबसे बड़ा ओपनिग कलेक्शन था। लेकिन इसके बाद RRR का तूफान थमा नहीं, बल्कि बढ़ता ही चला जा रहा है। RRR ने अब एक ऐसा रिकॉर्ड बना डाला है जो अभी तक शायद किसी भारतीय फिल्म ने नहीं बनाया।
बॉक्स-ऑफिस रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले वीकेंड के 3 दिन, यानी 25-26-27 मार्च को, जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर ये विस्फोटक फिल्म दुनिया भर में दर्शकों की पहली चॉइस रही। फिल्मों के ट्रेड पंडित रमेश बाला ने अपने एक ट्वीट में दावा किया है कि अपने पहले वीकेंड में 65 मिलियन डॉलर का ग्लोबल बिजनेस कर डालने वाली RRR, बीते वीकेंड दुनिया भर में नं 1 रही।
#RRRMovie - $65 Million.. At the WW Box office for the opening weekend.. https://t.co/tDUq9VF6w0
— Ramesh Bala (@rameshlaus) March 28, 2022
इस फिल्म ने ‘द बैटमैन’ जैसी बड़ी हॉलीवुड प्रोडक्शन को पीछे धकेल दिया, जिसने बीते वीकेंड 45.5 मिलियन का कलेक्शन किया। इन दोनों के बाद वर्ल्डवाइड, तीसरी फिल्म ‘द लॉस्ट सिटी’ रही जिसने 35 मिलियन डॉलर का बिजनेस किया। तरण आदर्श की एक रिपोर्ट के अनुसार RRR ने एक और गजब कारनामा किया है।
इस फिल्म ने पहले वीकेंड में वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का (ग्रॉस) बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन जुटा डाला है। किसी भारतीय फिल्म के लिए दुनिया भर में ये आंकड़ा पार करना एक बहुत धमाकेदार रिकॉर्ड है। इन ज़ोरदार बॉक्स-ऑफिस नम्बर्स के साथ राजामौली ने ग्लोबल बॉक्स-ऑफिस पर इंडियन फिल्मों का नाम बोल्ड अक्षरों में लिख दिया है।
#RRR is setting new BENCHMARKS... ₹ 500 cr [and counting]... WORLDWIDE GBOC *opening weekend* biz... EXTRAORDINARY Monday on the cards... #SSRajamouli brings back glory of INDIAN CINEMA. Note: Non-holiday release. Pandemic era. pic.twitter.com/ztuu4r9eam
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 28, 2022
इससे पहले राजामौली की ही ‘बाहुबली 2’ ने ग्लोबल बॉक्स-ऑफिस पर दुनिया को हिलाकर रख दिया था और दुनिया भर के लोग इतने बड़े कैनवास पर बनी भारतीय फिल्म को देखकर हैरान रह गई थी।