सलमान खान को पिंक पैंट में देख हैरान हो गये यूज़र्स, बोले 'भाईजान का फैशन बिगड़ गया'
सलमान खान बार्बी के रंगों में डूब गए हैं
Updated : October 20, 2023 05:26 PM ISTसलमान खान बार्बी के रंगों में डूब गए हैं
सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार माने जाते हैं। फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हो या टीवी पर धमाका करना हर जगह दबंग खान की छाये हुए रहते हैं। टीवी शो बिग बॉस में तो एक्टर का सबसे गुस्सैल रूप भी देखा गया है। लेकिन इसी सलमान को जब फैंस ने पिंक पैंट में देखा तो हैरान रह गये। दरअसल, बीती रात सलमान खान अपने छोटे भाई अरबाज़ खान की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे। जब वो पहुंचे तो उनके इर्द-गिर्द गार्ड्स तैनात थे। लेकिन सलमान जब पैपराजी के सामने आये तो उन्होंने पिंक पैंट पहनी हुई थी। इसके उन्होंने ब्लू सफायर वाली गाड़ी और अपना फेमस ब्रिसलेट पहना हुआ था। इस पिंक पैंट वाले लुक को एक्टर ने एक ब्लैक टी-शर्ट और उसके उपर से ग्रे शर्ट से पूरा किया। देखिये-
सलमान खान को पिंक पैंट में देखने के बाद यूजर्स उन्हें बार्बी के रंगों में रंगा बता रहे हैं। बार्बी पिंक पैंट में सलमान को शायद पहले कभी नहीं देखा गया था।
बता दें, सलमान खान इन दिनों बिग बॉस OTT 2 को होस्ट कर रहे हैं। इस शो को खासा पसंद नहीं किया जा रहा है। लेकिन कुछ यूट्यूबर की वजह से शो खबरों में बना हुआ है। शो में मेकर्स एल्विश यादव को लेकर आये हैं। पिछले दिनों सलमान खान ने एल्विश को फटकार भी लगाईं थी जिसके बाद उनके फॉलोर्स अचानक से कम हो गये। ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान खान को एल्विश को फटकार लगाना भारी पड़ गया है। अब इस हफ्ते सलमान क्या मुद्दा उठाते हैं ये देखने का इंतजार हो रहा है।
दूसरी तरफ फिल्मों की बात करें तो सलमान खान इस साल एक अंत तक टाइगर 3 में नज़र आ सकते हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ कैटरीना कैफ नज़र आयेंगी। फिल्म की शूटिंग लंबे समय से चल रही है। खास बात ये है कि इस बार फिल्म में शाहरुख़ खान नज़र आने वाले हैं।