'गदर 2' से लीक हुआ सनी देओल का धाकड़ सीन, हैंडपंप नहीं अबकी बार उखाड़ फेंकी ये जबरदस्त चीज
गदर 2 से सनी देओल का ये लीक सीन देखकर याद जा जाएगा एक्टर का हैंडपंप उखाड़ना
Updated : February 03, 2023 07:37 PM ISTगदर 2 से सनी देओल का ये लीक सीन देखकर याद जा जाएगा एक्टर का हैंडपंप उखाड़ना
सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर को कौन भूल सकता है। ये इंडियन सिनेमा की आइकॉनिक फिल्म में से एक है। गदर साल 2001 में रिलीज हुई थी और 2023 में इसका दूसरा पार्ट नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी, वहीं से दूसरे पार्ट को आगे बढ़ाया जा रहा है। फिल्म से सनी औ अमीषा का नया लुक सामने आया था और अब फिल्म के सेट से एक सीन लीक हो गया है। ये काफी अहम सीन लग रहा है। इसमें सनी देओल को देखकर आपको वो हैंडपंप उखाड़ने वाला सीन याद आ जाएगा।
लीक वीडियो में सनी देओल ने काले रंग का पठानी सूट पहना है और उसी रंग की पग भी है। सनी इस वीडियो में एक पोल से बंधे हुए हैं लेकिन उन्हें जबरदस्त गुस्सा आता है और वो पूरी रस्सी औैर पोल सब तोड़ देते हैं। एक्टर यहां काफी ज्यादा गुस्से में नजर आते हैं। उनके साथ बगल में एक लड़की भी सफेद रंग के कपड़ों में बंधी नजर आ रही है लेकिन ये अमीषा पटेल हैं या कोई और, ये साफ नहीं कहा जा सकता।
Gadar 2 Shooting Wraped #short #viralshorts #gadar2 pic.twitter.com/ym4xu41YsG
— golu meena (@golumee48710705) January 28, 2023
अमीषा और सनी देओल की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर गदर मचाएगी और फिल्म का ये लीक सीन देखकर तो फैंस और एक्साइटेड हो गए हैं। फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान जनवरी में किया गया था। गदर 2 को 11 अगस्त, 2023 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज किया जाएगा। रिलीज डेट के साथ सनी देओल का डायलॉग भी कैप्शन में था जिसमें वो कहते हैं, हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा। फिल्म में अमीषा और सनी का एक बेटा भी है लेकिन इस बार बड़े होने के बाद उनके बेटे का रोल कौन कर रहा है, इस पर भी लोगों की खासा नजर रहेगी।