तू झूठी मैं मक्कार बॉक्स ऑफिस डे 3: रणबीर-श्रद्धा की फिल्म वीकडेज पर कर रही है औसत कमाई, वीकेंड पर है नजर
तू झूठी मैं मक्कार फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है। इस फिल्म ने वीकडेज में भी अच्छा कलेक्शन कर लिया है
Updated : March 11, 2023 02:19 PM ISTतू झूठी मैं मक्कार फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है। इस फिल्म ने वीकडेज में भी अच्छा कलेक्शन कर लिया है
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' इस होली पर रिलीज हो चुकी है। 8 मार्च को रिलीज के दिन ही फिल्म ने उम्मीद से बढ़िया कलेक्शन किया था लेकिन वीकडेज में मामला औसत ही चल रहा है। इसलिए मेकर्स को घबराने की कोई बात नही है। फिल्म ठीक ठाक कलेक्शन कर रही है। उम्मीद है कि वीकेंड पर बढ़िया कलेक्शन करेगी। आइए इसके अब तक के कलेक्शन पर नजर डाल लेते हैं।
फिल्म ने पहले दिन होली पर 15.73 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 10.34 करोड़ रुपये रहा था। वहीं तीसरे दिन शुक्रवार को फिल्म की कमाई 10.52 करोड़ रुपये है। तू झूठी मैं मक्कार ने कुल मिलाकर 36.59 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वैसे तो फिल्में शुक्रवार को रिलीजो होती हैं लेकिन ये फिल्म बुधवार को रिलीज हुई है।
#TuJhoothiMainMakkaar is up at national chains, but down in mass circuits on Day 3… #Mumbai - #Maharashtra as well as mass pockets need to come on board on Sat - Sun for a strong weekend total… Wed 15.73 cr, Thu 10.34 cr, Fri 10.52 cr. Total: ₹ 36.59 cr. #India biz. #TJMM pic.twitter.com/9mLMEeQyoL
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 11, 2023
इस फिल्म से अभी आगे और उम्मीदें हैं क्योंकि वीकेंड आ रहा है और अभी तक के कलेक्शन के हिसाब से फिल्म बढ़िया कर रही है। तो कुल मिलाकर रणबीर कपूर इस साल भी एक हिट फिल्म देने वाले हैं। पिछले साल उनकी और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र हिट गई थी।
तू झूठी मैं मक्कार में पहली बार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी पहली बार एक साथ नजर आई है और लोगों ने इसे पसंद भी किया है। फिल्म को लव रंजन ने डायरेक्ट किया है जो अकसर कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म बना रहे होते हैं लेकिन उन्होंने कार्तिक को इस फिल्म में भी नहीं छोड़ा और अपने फेवरेट एक्टर से एक कैमियो तो करवा ही लिया है। कार्तिक का ये कैमियो लोगों को खासा पंसद आया है।
इस फिल्म के बार अब लोगों की नजर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल पर रहेगी। फिल्म की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है और उम्मीद है कि फिल्म इसी साल रिलीज हो सकती है। फिल्म में रणबीर के अलावा बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर लीड रोल मे हैं।