लियोनेल मेसी ने जीता वर्ल्ड कप यहां अक्षय कुमार का उड़ गया मज़ाक, देखिये ट्विटर पर वायरल हुई मीम्स
इस महामुकाबले का ख़िताब अर्जेंटीना ने अपने नाम किया है। साथ ही ये लियोनेल मेसी का भी आखिरी वर्ल्डकप था जो यादगार बन गया। इस वर्ल्डअप में मेसी की जीत अक्षय कुमार के लिए बाद मज़ाक बन गई है। आइये हम बताते हैं।
Updated : December 19, 2022 12:27 PM ISTइस महामुकाबले का ख़िताब अर्जेंटीना ने अपने नाम किया है। साथ ही ये लियोनेल मेसी का भी आखिरी वर्ल्डकप था जो यादगार बन गया। इस वर्ल्डअप में मेसी की जीत अक्षय कुमार के लिए बाद मज़ाक बन गई है। आइये हम बताते हैं।
रविवार को हुए फीफा वर्ल्डकप पर दुनिया भर की निगाहें टिकी हुई थी। सभी जानना चाहते थे कि आखिर इस बार वर्ल्डअप किसके हाथ लगता है। बड़ी संख्या में इंडियन सेलेब्रिटी भी लाइव मैच देखने पहुंचे हुए थे। अंत में इस महामुकाबले का ख़िताब अर्जेंटीना ने अपने नाम किया है। साथ ही ये लियोनेल मेसी का भी आखिरी वर्ल्डकप था जो यादगार बन गया। इस वर्ल्डअप में मेसी की जीत अक्षय कुमार के लिए बाद मज़ाक बन गई है। आइये हम बताते हैं।
रात को फीफा वर्ल्डकप का आखिरी मैच हुआ और सुबह होते ही सोशल मीडिया अक्षय कुमार की तस्वीर वायरल होने लगी जिसमें युजर्सं ने उन्हें लियोनेल मेसी की बायोपिक का हीरो बताया हुआ था। कुछ जगह तो मेसी की तस्वीर की अक्षय कुमार का चेहरा लगाया हुआ था। कुछ ने कहा कि अक्षय कुमार से बेहतर ये बायोपिक कोई नहीं कर सकता है। एकाध जगह तो उनकी फिल्म हाउसफुल का भी सीन वायरल हुआ है।
दरअसल, अक्षय कुमार पिछले कुछ सालों में बड़े योद्धाओं, असल जिंदगी के हीरो की बायोपिक कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्हें सम्राट पृथ्वीराज चौहान के किरदार में देखा गया था। हालांकि, फिल्म बड़ी फ्लॉप साबित हुई। हाल में उन्होंने छत्रपति शिवाजी का एक प्रोमो शेयर किया था। फिल्म प्रोमो के लिए अक्षय कुमार को ट्रोल किया गया था। अब अक्षय कुमार के फ्लॉप फिल्मों का मज़ाक बनाते हुए सोशल मीडिया पर मेसी के लुक में उनकी तस्वीरें शेयर कर मज़ाक बनाया जा रहा है।
#Messi𓃵 #FIFAWorldCup #AkshayKumar pic.twitter.com/F23Cu19pi7
— jai_memeisthan (@memeisthan) December 19, 2022
Akshay Kumar announced a biopic on Messi. Starts preparations. pic.twitter.com/6Qajs7VfdH
— Zaffar 🇮🇳 (@Zaffar_Nama) December 19, 2022
Akshay already getting ready for his next movie pic.twitter.com/XVri79qR6I
— Hash Brown (@jainzeee) December 18, 2022
Lionel Messi : The Legend of Argentina Biopic incoming! Starring @akshaykumar pic.twitter.com/Sq06Nricvw
— Aman Kushwaha (@kushwaaaah) December 18, 2022
कुछ मीम्स में अक्षय कुमार को खिलाड़ी की तरह मैदान में फुटबॉल के साथ देखा जा सकता है। यूजर्स एक्टर का मज़ाक उड़ाते हुए उनसे मेसी का किरदार निभाने की जिद्द कर रहे हैं। हालांकि, इस मामले पर खिलाड़ी कुमार ने चुप्पी साधी हुई है। उनकी तरफ से रिएक्शन की उम्मीद है। दूसरी तरफ एक्टर को किसी बड़े प्रोजेक्ट में देखने का इंतजार हो रहा है।