जवान: शाहरुख खान को अपनी फिल्म के लिए मिला साउथ का ये धांसू विलेन, कैटरीना कैफ संग भी कर चुका है काम
साउथ स्टार विजय सेतुपति की शाहरुख खान की फिल्म जवान में एंट्री हो गई है। इससे पहले फिल्म के लिए राणा दग्गुबाती का नाम सामने आया था। फिल्म में नयनतारा लीड रोल मे हैं।
Updated : July 06, 2022 06:20 PM ISTसाउथ स्टार विजय सेतुपति की शाहरुख खान की फिल्म जवान में एंट्री हो गई है। इससे पहले फिल्म के लिए राणा दग्गुबाती का नाम सामने आया था। फिल्म में नयनतारा लीड रोल मे हैं।
शाहरुख खान ने जबसे अपनी फिल्म पठान का ऐलान किया है, तब से फैंस उनके वापस लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। लेकिन शाहरुख आपको सिर्फ एक नहीं बल्कि कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इनमें से एक फिल्म जवान भी है। जिसे साउथ के पॉपुलर डायरेक्टर एटली डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में नयनतारा लीड रोल मे हैं। इसका एक टीजर भी सामने आ चुका है जिसमें एक्टर पट्टियां बांधे टूटे फूटे नजर आ रहे हैं लेकिन वो किसी मिशन की तैयारी पर हैं। इस साल शाहरुख की अनाउंस होने वाली ये शाहरुख खान की तीसरी फिल्म है।
"You are the most wonderful actor I have seen in my life" @IAMSRK to @VijaySethuOffl
— Aman (@amanaggar) July 5, 2022
Now #VijaySethupathi is on board for #Jawan🔥
pic.twitter.com/ZvmPUeofwc
फिल्म में हालांकि एक विलेन की भी एंट्री होनी है। पिछले दिनों इसके लिए राणा दग्गुबाती का नाम सामने आया था लेकिन अब नए अपडेट के मुताबिक सामने आया है कि फिल्म में साउथ एक्टर विजय सेतुपति की एंट्री हुई है और इसमें राणा दग्गुबाती नहीं है। राणा दग्गुबाती अप वैसे बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हैं। उन्होंने कैटरीना कैफ के साथ फिल्म मैरी क्रिसमस में काम किया है। ये फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।
वहीं शाहरुख खान की बात करें तो वो पठान और जवान के अलावा थ्री इडियट के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू लीड रोल मे हैं। ये पहली बार होगा जब शाहरुख खान और तापसी पन्नू एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे। शाहरुख खान कई फिल्मों में कैमियो करते भी दिखेंगे। इनमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र और सलमान खान की टाइगर 3 है। हाल ही में शाहरुख खान आर माधवन स्टारर फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट में नजर आए थे। उनका छोटा रोल जरूर था लेकिन वो फिल्म में आखिर तक बने हुए थे।