आमिर खान की मां ने 60 साल की उम्र में की शादी, इस तरह मिला था अपना सच्चा प्यार

    एक्ट्रेस सुहासिनी ने आमिर खान की फिल्म लगान में भी उनकी मां का रोल निभाया था। इस वक्त वो अपनी पर्सनल नहीं बल्कि प्राइवेट लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

    आमिर खान की मां ने 60 साल की उम्र में की शादी, इस तरह मिला था अपना सच्चा प्यार

    बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सुहासिनी मुले को उनकी एक्टिंग की वजह से हर कोई जानता है। उन्होंने किसी को अपनी एक्टिंग से इंप्रेस करने का काम किया है। एक्ट्रेस सुहासिनी ने आमिर खान की फिल्म लगान में भी उनकी मां का रोल निभाया था। इस वक्त वो अपनी पर्सनल नहीं बल्कि प्राइवेट लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस उस वक्त सुर्खियों में आई थी जब उन्होंने साल 2011 में शादी की थी। उन्होंने 60 साल की उम्र में शादी करके सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने अपनी शादी के बारे में किसी को भी जानकारी नहीं दी थी। इस बात का खुलासा अब एक्ट्रेस करती हुई नजर आईं। 

    हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुहासिनी ने इस बात की जानकारी दी थी कि एक्ट्रेस ने फिजिक्स के प्रोफेसर अतुल गुर्तु के साथ शादी की है। दोनों की मुलाकात सबसे पहले फेसबुक के जरिए हुई थी। बाद में दोनों में बातचीत शुरू हुई, दोनों दोस्त बने और उन्हें प्यार हो गया। फिर 2011 में कोर्ट मैरिज करके उन्होंने अपने रिश्ते को एक नया नाम दिया। इतना ही नहीं दोनों ने हिंदू रीति रिवाज में भी शादी की। 

    इसके अलावा एक्ट्रेस एक इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी के किस्से को भी बताती हुई दिखाई दी। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा था"जब हमने पंडित जी को बताया कि हम दुल्हा-दुल्हन हैं तो वह हैरान रह गए थे। वह हकलाते हुए कहने लगे, आप दोनों... जी बहुत अच्छे... बहुत अच्छे।" वहीं, इस उम्र में अपनी शादी को लेकर बात रखते हुए सुहासिनी ने कहा था, "जब सपना पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती तो शादी के लिए भी ऐसा ही है। सही लाइफ पार्टनर ढूंढ़ने की कोई सही उम्र और वक्त नहीं होता।"