अपनी ही फिल्म 'निकम्मा' के प्रमोशन के लिए पहुंचे अभिमन्यु दासानी को नहीं मिली एंट्री, गार्ड ने पहचाने से किया इनकार

    अभिमन्यु और शर्ली अपनी फिल्म को प्रोमोट करने DY पाटिल स्टेडियम पहुंचे थे। लेकिन यहां गार्ड्स ने उन्हें ना पहचानते हुए स्टेडियम के अंदर एंट्री नहीं दी। अभिमन्यु ने एक वीडियो शेयर किया है जहां वो गार्ड्स से बात करते देखे जा रहे हैं।

    अपनी ही फिल्म 'निकम्मा' के प्रमोशन के लिए पहुंचे अभिमन्यु दासानी को नहीं मिली एंट्री, गार्ड ने पहचाने से किया इनकार

    अभिमन्यु दासानी, शर्ली सेतिया और शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म 'निकम्मा' के प्रमोशन में बिजी हैं। लेकिन हाल में कुछ ऐसा हुआ जिसपर आप यकीन नहीं कर पाएंगे। दरअसल, हाल में अभिमन्यु और शर्ली अपनी फिल्म को प्रोमोट करने DY पाटिल स्टेडियम पहुंचे थे। लेकिन यहां गार्ड्स ने उन्हें ना पहचानते हुए स्टेडियम के अंदर एंट्री नहीं दी। अभिमन्यु ने एक वीडियो शेयर किया है जहां वो गार्ड्स से बात करते देखे जा रहे हैं।

    वीडियो में अभिमन्यु, शर्ली और अन्य लोगों को गेट खोलने के लिए गार्ड को समझाने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने कैमरे से कहा, "हम निकम्मा प्रोग्राम में हैं, और हमें वहां जाने की अनुमति नहीं है। मुझे नहीं पता, हमारे कार्यक्रम में बाहर बंद हैं। वीडियो में आगे देखा जा सकता है एक्टर गार्ड से कहते हैं-मेरा नाम अभिमन्यु है, और वह एक एक्टर हूं जो फिल्म के प्रमोशन के लिए यहां आया है। वहीं गार्ड ने जवाब दिया-‘उधर किसी को बोलो ना’। अभिमन्यु के इस वीडियो पर कई कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ ने उनका हौसला बढ़ाया तो कुछ ने उन्हें कहा कि आगे इतना फेमस जरुर होंगे कि उन्हें किसी को अपना परिचय देने की जरुरत नहीं होगी।

    बता दें, अभिमन्यु दासानी ने साल 2018 में आई फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म को क्रिटिक से अच्छा रिस्पोंस मिला था। हालांकि, फिल्म नहीं चली। इसके अलावा एक्टर को पिछले साल आई नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘मीनाक्षी सुन्देरेश्वर में देखा गया था। अब शिल्पा शेट्टी और शर्ली सेतिया के साथ ‘निकम्मा’ में देखने का इंतजार हो रहा है।

    Tags