रूस में छाया अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा का जादू, सामी-सामी करते दिखे राशियन

    ऐसे में अब फिल्म का जादू रूस में भी चल पड़ा है। फिल्म जल्द रूस में रिलीज़ होने वाली है। लेकिन उससे पहले रशियन सामी गाने पर झूम रहे हैं। इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बना ली है।

    रूस में छाया अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा का जादू, सामी-सामी करते दिखे राशियन

    अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टार फिल्म पुष्पा को देश में खूब पसंद किया गया था। फिल्म की कहानी हो, एक्टर का देसी अंदाज़ हो या गाने, ये फिल्म अब तक लोगों के दिमाग पर छाई हुई है। ऐसे में अब फिल्म का जादू रूस में भी चल पड़ा है। फिल्म जल्द रूस में रिलीज़ होने वाली है। लेकिन उससे पहले रशियन सामी गाने पर झूम रहे हैं। इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बना ली है।

    सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक रशियन फैन ने सामी सामी पर झूमते हुए एक प्यारे रूसी परिवार का एक वीडियो साझा किया। कैप्शन में, उन्होंने लिखा सामी सामी पर सोफिया की सबसे अच्छी फीलिंग, डांसिंग विद माई गर्ल्स’

    पुष्पा: द राइज, फिल्म 8 दिसंबर को रशिया में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पुष्पा: द राइज़ रूसी सिनेमाघरों में राज करने के लिए पूरी तरह तैयार है, विशेष रूप से कई भाषाओं में अपना जादू चलाने के बाद, पुष्पा: द राइज़ का रशियन लैंगुएज ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। अल्लू अर्जुन और उनकी टीम ने हाल ही में उसी के संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया था जो निश्चित रूप से सफल रहा। जहां पुष्पा: द राइज का क्रेज पूरे देश में छा गया है, वहीं फैन्स फिल्म से जुड़ी हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि टीम पुष्पा: द रूल के लिए भी कमर कस रही है।

    पुष्पा 2 की कहानी कुछ महीनों पहले ही पूरी हो गई थी। अब ताजा खबर की माने फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट की माने तो दूसरा पार्ट बदले का है। वहीं कई नए किरदारों की एंट्री होने वाली है। तो तैयार हो जाइये पार्ट 2 के लिए। वैसे ऐसी खबरें हैं कि रश्मिका के किरदार श्रीवल्ली की मौत हो जाती है। उसी का बदला लेने के लिए पुष्पा आता है। फिल्म का इंतजार बढ़ गया है।

    Tags