ऋतिक रोशन और सबा आजाद का पेरिस में रोमांस खत्म, अब लंदन में मस्ती चालू!

     ऋतिक रोशन और सबा आजाद पिछले दिनों पेरिस की सैर कर रहे थे। दोनों ने वहां काफी टाइम बिताया और अब दोनों की गाड़ी लंदन जा पहुंची है, जहां वो जैज़ म्यूजिक एंजॉय करते नजर आए हैं।

    ऋतिक रोशन और सबा आजाद का पेरिस में रोमांस खत्म, अब लंदन में मस्ती चालू!

    ऋतिक रोशन और सबा आजाद पिछले कुछ दिनों ने अपनी छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में दोनों पेरिस घूम रहे थे। पेरिस को रोमांटिक शहर भी कहा जाता है। सबा आजाद ने अपनी इस ट्रिप की कुछ पोस्ट भी शेयर की थी। दोनों ने वहां लॉन्ग ड्राइव भी एंजॉय की। कुछ कैफे वगैरह से सबा ने अपनी फोटोज शेयर की थी और ये फोटोज ऋतिक ने क्लिक की थी। अब दोनों ने पेरिस को अलविदा कह दिया। लेकिन दोनों की छुट्टियां जारी हैं और दोनों अभी भी साथ में हैं। ऋतिक और सबा का अगला पड़ाव लंदन है।

    सबा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है। दोनों लंदन में जैज़ म्यूजिक एंजॉय कर रहे हैं। सबा आजा ने सफेद रंग की शर्ट और एक ढीली पैंट पहनी है। वहीं ऋतिक ने स्लीवलेस टीशर्ट और उसके ऊपर से जैकेट पहनी है। साथ ही डेनिम जींस और जूते पहने हैं। दोनों एक साथ काफी चिल में लग रहे हैं। इस पोस्ट पर दोनों को खूब प्यार मिल रहा है। ऋतिक के फैंस उनके चेहरे पर स्माइल देखकर खुश हैं और दोनों का लवबर्ड लिखकर लोग कमेंट कर रहे हैं।

    सबा आजाद ऋतिक के घर पर भी कई बार फैमिली फंक्शन में स्पॉट हो चुकी हैं। दोनों का रिलेशन काफी अच्छा चल रहा है। दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछली बार सबा रॉकेट बॉएज में नजर आई थीं। वहीं ऋतिक रोशन की बात करें तो फैंस उनकी अगली फिल्म विक्रम वेधा का काफी इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में सैफ अली खान भी लीड रोल मे हैं। इसके अलावा ऋतिक फिल्म फाइटर में दीपिका पादुकोण के साथ एक्शन अतवार में एक बार फिर दिखेंगे। लिस्ट में वॉर 2 भी है लेकिन मेकर्स ने इस फिल्म के बार में अभी कुछ ऐलान नहीं किया है। वहीं राकेश रोशन भी कृष 4 पर काम कर रहे हैं। ये फिल्म भी काफी लंबे समय से पेंडिंग है।

    Tags