आलिया भट्ट के बाद क्या अंकिता लोखंडे भी बनने वली हैं माँ? पति विक्की जैन ने कर दिया इशारा

    हाल में कपल ने स्टार भारत के शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में कई फेमस कपल्स को मात देते हुए ख़िताब अपने नाम किया था। अब दोनों अपनी निजी जिंदगी पर फोकस करते हुए बेबी प्लान करने के बारे में सोच रहे हैं। दरअसल अपनी इस प्लानिंग की जानकरी खुद विक्की ने मीडिया से बातचीत में दे दी।

    आलिया भट्ट के बाद क्या अंकिता लोखंडे भी बनने वली हैं माँ? पति विक्की जैन ने कर दिया इशारा

    अंकिता लोखंडे और बिज़नसमैन विक्की जैन शादी के बाद से ही किसी ने किसी वजह से सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। हाल में कपल ने स्टार भारत के शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में कई फेमस कपल्स को मात देते हुए ख़िताब अपने नाम किया था। अब दोनों अपनी निजी जिंदगी पर फोकस करते हुए बेबी प्लान करने के बारे में सोच रहे हैं। दरअसल अपनी इस प्लानिंग की जानकरी खुद विक्की ने मीडिया से बातचीत में दे दी।

    दरअसल, एक वीडियो सामने आया है जिसमें आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी के बारे में कपल से पूछा जाता है। यहां अंकिता, आलिया और रणबीर कपूर को पेरेंट्स बनने की खबर के लिए बधाई देती हैं। वहीं जब यही सवाल विक्की से पूछा जाता है तो वो कपल को बधाई देते हुए कहते हैं कि हम भी लाइन में हैं। मतलब दोनों जल्द गुड न्यूज़ देने वाले हैं। हालांकि, इसपर अंकिता ने तुरंत रियेक्ट किया और बात को हंसी में काट दिया। ये वीडियो पिंकविला ने शेयर किया है। देखिये-

    बता दें, अंकिता और विक्की जैन ने कुछ साल एक दूसरे को डेट करने के बाद पिछले साल दिसंबर में शादी कर ली थी। अंकिता ने बताया था कि वो और विक्की लॉन्ग डिस्टेंस में हैं। विक्की छत्तिसगढ के भिलाई में अपने बिज़नस की वजह से हैं। और अंकिता मुंबई में अपना काम देख रही हैं। ऐसे में विक्की मुंबई से छत्तीसगढ़ लगातार आना जाना करते हैं। वहीं दोनों ने मुंबई में एक आलीशान घर भी लिया है जिसका वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम में शेयर किया था। फिलहाल। एक्ट्रेस अपने काम पर फोकस कर रही हैं और अब टीवी की जगह किसी बड़ी फिल्म में नज़र आ सकती हैं।

    Tags